WCQ: 15 चौके और 8 छक्के, आयरलैंड के बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका की जीत

ICC World Cup Qualifiers: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में आज दो मुकाबले खेले गए।दोनों ही मुकाबले ग्रुप बी से खेले गए। 19वें मैच में श्रीलंकाई टीम ने छोटे स्कोर के बाद भी जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड को श्रीलंका ने 82 रनों के अंतर से हरा दिया। 20वें मुकाबले में आयरलैंड ने यूएई को 82 रनों से हरा दिया।

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। स्कॉटलैंड ने पहली सफलता जल्दी ही हासिल कर ली। श्रीलंकाई ओपनर करुणारत्ने 7 रन बनाकर चलते बने। कुसल मेंडिस उनके बाद बैटिंग करने के लिए आए और 1 रन बनाकर आउट हो गए।

paul stirling

निसंका ने एक छोर पर खड़े होकर रन बना रहे थे। समरविक्रमा 26 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद असलंका और निसंका ने पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच निसंका 75 रन बनाकर चलते बने। असलंका ने अपनी फिफ्टी बनाने के बाद 63 के स्कोर पर विकेट गंवा दिया। यहाँ से स्कॉटलैंड की वापसी हो गई और श्रीलंकाई टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरे। अंततः श्रीलंका 245 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए क्रिस ग्रीव्स ने 4 विकेट झटके। उनके लिए मार्क वॉट 3 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए स्कॉटलैंड मैथ्यू क्रॉस 7 रन बनाकर आउट हो गए। ब्रेंडन मैकमुलन 5 रन बनाकर आउट हो गए। स्कॉटलैंड की टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। गेंदबाजी में 4 विकेट लेने वाले ग्रीव्स ने बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाए। वह क्रीज पर खड़े रहे और फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। ग्रीव्स 56 रन बनाकर नाबाद लौटे और स्कॉटलैंड 163 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका के लिए माहीश तीक्ष्णा ने 3 विकेट झटके।

आयरलैंड और यूएई के बीच मुकाबले में आयरलैंड ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 349 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। पॉल स्टर्लिंग के बल्ले से आग बरसी। उन्होंने 134 गेंदों का सामना करते हुए 162 रन बनाये। उनके अलावा बैलबर्नी ने 66 और हैरी टेक्टर ने 57 रनों की पारी खेली। यूएई के लिए संचित शर्मा ने 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए यूएई की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव सहन नहीं कर पाई। यूएई 39 ओवर में 211 रन बनाकर आउट हो गई। यूएई के लिए मुहम्मद वसीम ने 45 और संचित शर्मा ने 44 रन बनाए। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटल, एंडी मैकब्रिन, जॉर्ज डोकरेल, कर्टिस कैम्फर ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+