ICC WCQ: सिकन्दर रज़ा ने 8 छक्कों के साथ 54 गेंदों में शतक जड़ा, जिम्बाब्वे को अकेले जिताया मैच

ICC WCQ 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट के अंतर से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में नेपाल में दम दिखाते हुए अमेरिका को हरा दिया। दोनों मुकाबले जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि नीदरलैंड्स के ओपनरों ने धमाका करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। विक्रमजीत और ऑडॉव्ड के बीच पहले विकेट के लिए 120 रनों की भागीदारी हुई।

sikandar raza

मैक्स ऑडॉव्ड 59 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद आए बैरेसी 4 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से एडवर्ड्स और विक्रमजीत ने 96 रन जोड़े। विक्रमजीत ने 88 और एडवर्ड्स ने 83 रन बनाए। निचले क्रम से साकिब ने 34 रनों की नाबाद पारी खेल नीदरलैंड्स को 6 विकेट पर 315 रनों तक पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 4 विकेट झटके।

जवाब में जिम्बावबे ने भी धमाका किया। जॉयलॉर्ड और एर्विन ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। एर्विन 50 और जॉयलॉर्ड 40 रन बनाकर आउट हो गए। सीन विलियम्स ने 91 रन बनाए लेकिन सिकन्दर रजा ने गेंदबाजी के बाद बैटिंग में धमाका करते हुए शतक जमा दिया। उन्होंने 54 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों से नाबाद 102 रन बनाकर जिम्बाब्वे को 41वें ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी, उनको इसके लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

दूसरे मैच में यूएस को नेपाल ने हराया। यूएस ने पहले खेलते हुए 49 ओवर में 207 रनों का स्कोर खड़ा किया। शयन जहांगीर ने 100 रन जड़े। नेपाल के लिए करन केसी ने 4 विकेट झटके। गुलशन झा को 3 विकेट मिले। जवाब में खेलते हुए नेपाल ने 4 विकेट पर 211 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भीम शार्की ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+