World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप विजेता पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा, ICC ने किया ऐलान, जानें डीटेल्स

ICC World Cup Prize Money 2023: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए सारी तैयारियां की जा चुकी है। हर स्टेडियम को बेहतर करने के प्रयास में अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी बीच शुक्रवार यानी 22 सितंबर को आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर आईसीसी की तरफ से पैसों की बरसात होने वाली है।

जानिए कितना है प्राइज मनी का बजट: वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी के पास प्राइज मनी के लिए अच्छा खासा बजट है। आईसीसी के पास वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल पुरस्कार राशि 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 83 करोड़ रुपये है। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें हिस्सा लेने वाली है।

World Cup Prize Money 1

वर्ल्ड कप विजेता टीम को मिलेंगे इतने पैसे: आईसीसी के मुताबिक वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को चार मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 33.17 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। फाइनल में हारने वाली टीम को दो मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 16.59 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा टीमों को प्रत्येक जीत के लिए 33.17 लाख रुपये (40,000 अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

जानिए किसे मिलेंगे कितने पैसे

विजेता- 33.17 करोड़ रुपये
उप-विजेता- 16.59 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल में हारने पर- 6.63 करोड़ रुपये
ग्रुप राउंड में बाहर होने पर- 82.92 लाख रुपये
ग्रुप राउंड में हर मैच जीतने पर- 33.17 लाख रुपये

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+