World Cup 2023 से पहले एक्सपेरिमेंट के चक्कर में फंसी टीम इंडिया, जानें कब तक होगा 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

ICC Men's Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस क्रम में अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया है, लेकिन भारतीय टीम अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ संभावित 15 खिलाड़ियों का चयन नहीं कर सकी है।

दरअसल, टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दो टेस्ट और तीन वनडे मैच के बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। वेस्टइंडीज दौरे ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है, बेशक टीम इंडिया वनडे सीरीज 2-1 से जीत गई, लेकिन दूसरे वनडे और लगातार दो टी-20 मैच में मिली हार ने कोच राहुल द्रविड़ के सामने एक नई समस्या पैदा कर दी है।

ICC World Cup India Squad

एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में हो रहे एक्सपेरिमेंट ने समस्या कम नहीं की बल्कि और बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि अभी तक भारतीय टीम अपने सर्वश्रेष्ठ संभावित 15 खिलाड़ियों का चयन नहीं कर सकी है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दावेदार खिलाड़ियों को मौका देने के प्रयास में खुद को ओर मुश्किल में डाल लिया है।

पहले वनडे में रोहित शर्मा 7वें नंबर पर आए, जबकि विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए ही नहीं। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे और तीसरे वनडे में पूरी तरह बाहर बैठने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया 181 रन पर आउट हो गई, इस फैसले ने न सिर्फ टीम मैनेजमेंट की नासमझी को उजागर किया बल्कि मैच भी गंवाना पड़ गया।

हालांकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह सब योजना का हिस्सा है और अगर वे इस प्रक्रिया में एक या दो गेम हार भी जाते हैं, तो भी वे इसे स्वीकार करेंगे। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर लगातार दिग्गजों की राय भी सामने आ रही है।

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की मानें तो शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं, नंबर 3 पर विराट कोहली हैं, नंबर 4 पर आपके पास श्रेयस अय्यर हो सकते हैं, नंबर पांच पर आपके पास केएल राहुल हैं। इसके अलावा छठे नंबर पर हार्दिक पंड्या हो सकते हैं।

रवींद्र जडेजा सात नंबर पर, अक्षर पटेल या शार्दुल ठाकुर पिच की स्थिति के आधार पर नंबर 8 पर खेल सकते हैं। नंबर 9 पर आपके पास कुलदीप यादव होंगे, और नंबर 10 और 11 पर आपके पास दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बुमराह हो सकते हैं।

टीम इंडिया और मोहम्मद कैप की प्लेइंग-11 आपस में कितनी मिलती है, ये तो भारतीय टीम के ऐलान के बाद ही बता चल सकेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई (BCCI) वर्ल्ड कप के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान 5 सितंबर को करेगा।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने पूरा किया छक्कों का शतक, इस खास क्लब में बनाई जगह, सिर्फ 3 भारतीय ही कर सके ऐसा

28 सितंबर से पहले करना होगा टीम का ऐलान
आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी टीमों को 28 सितंबर से पहले अपने 15 खिलाड़ियों की टीम को अंतिम रूप देना होगा। एक बार जब टीम का ऐलान हो जाएगा तब किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आईसीसी से अनुमित लेनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+