World Cup: जीत-हार, बड़े उलटफेर के बाद वर्ल्ड कप की दस टीमें हो गईं फाइनल, यहां देखें पूरी लिस्ट
World Cup 2023 Qualifying team list: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के मुकाबले शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज और श्रीलंका को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों की एंट्री पक्की मानी जा रही थी। लेकिन क्वालीफायर्स के कुछ मुकाबलों में बड़ा उलफेर देखने को मिला, जिस वजह से वेस्टइंडीज की टीम का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया।
नीदरलैंड्स बनी दसवीं टीम: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए नीदरलैंड्स ने क्वालिफाई कर लिया है। गुरुवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर में एक रमांचक जीत हासिल की। इसके साथ नीदरलैंड्स की टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 10वीं टीम बन गई है। नीदरलैंड्स अब भारत आकर बड़ी टीमों को टक्कर देने का काम करेगी।

ये दस टीमें लेगी हिस्सा: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब दस टीमों के नाम सामने आ चुके हैं। अब भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को मिलाकर कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप का यह सीजन बेहद रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रीलंका ने बनाई जगह: वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में श्रीलंका की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका ने शुरू से ही टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। ग्रुप स्टेज में खेले गए हर मुकाबले को उन्होंने अपने नाम किया। वहीं सुपर सिक्स में जिम्बाब्वे को हराकर श्रीलंका की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जगह पक्की कर ली।
वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे बाहर: जिम्बाब्वे की टीम ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार अंदाज में किया। लेकिन सुपर सिक्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके कारण टीम बाहर हो गई। वहीं वेस्टइंडीज की टीम नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज पहली बार वर्ल्ड कप में खेलते नजर नहीं आएगी।












Click it and Unblock the Notifications