Women's World Cup: मिताली राज ने रचा इतिहास, इस मामले में दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं

नई दिल्ली। भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने नया इतिहास रच दिया है। मिताली महिला वनडे विश्व कप इतिहास में बताैर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनीं। 39 वर्षीय मिताली ने हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करके यह उपलब्धि हासिल की। यह मैच बताैर कप्तान महिला विश्व कप में मिताली का 24वां मैच है।

Womens World Cup

वह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बेलिंडा क्लार्क से आगे निकल गईं, जिन्होंने 23 मैचों में कप्तानी की थी। जहां तक विश्व कप में बताैर कप्तान मिताली राज के नेतृत्व के रिकॉर्ड का सवाल है तो भारत ने 23 मैचों में 14 मैच जीते हैं, जबकि आठ मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के कारण धुल गया। मिताली वेस्टइंडीज में महिलाओं के खिलाफ प्रचंड जीत के साथ इस रिकॉर्ड को और बढ़ाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : फिर लाैट आए लसिथ मलिंगा, इस टीम के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी-
मिताली राज - 24
बेलिंडा क्लार्क - 23
सुसान गोटमैन - 19
ट्रिश मैककेल्वे - 15

अभी तक मिचाली की कप्तानी में भारतीय महिला टीम को खिताब जीतने का स्वाद चखने का मजा नहीं मिला है। 2005 और 2017 महिला विश्व कप के टीम ने फाइनल में प्रवेश किया था और दोनों बार कप्तान मिताली राज ही थी।

मिताली ने अजहरुद्दीन-धोनी को भी पछाड़ा
इसके अलावा मिताली ओवरऑल वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने विश्व कप में अपनी कप्तानी में 23 वनडे खेले थे।तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 17 मैच खेले थे।

इस बीच, भारत ने महिला विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। जहां उन्होंने अपने शुरुआती मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें 62 रन की हार का सामना करना पड़ा। इसलिए, वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी करना चाहेंगे। हालांकि, भारत के लिए चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि स्टैफनी टेलर की टीम गत चैंपियन इंग्लैंड और मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+