ICC Women World Cup: लगातार तीसरे मैच में हारी पाकिस्तान, आखिरी ओवर में जीती साउथ अफ्रीका

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जा रहे महिला विश्वकप 2022 का 9वां मैच माउंट मोगलई के बे ओवल मैदान पर खेला गया, जहां पर पाकिस्तान की महिला टीम का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। पाकिस्तान की महिला टीम विश्वकप में अपना तीसरा मैच खेलने उतरी थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी बार जीत नहीं मिल सकी है। बे ओवल के मैदान पर खेले गये इस मैच में पाकिस्तान की महिला टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा।

ICC World Cup
Photo Credit: ICC/Twitter

इससे पहले पाकिस्तान की टीम भारत के हाथों 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने उसे 7 विकेट से मात दी थी। लगातार 3 मैचों में हार के बाद पाकिस्तान की टीम के लिये सेमीफाइनल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है, तकनीकी रूप से अगर बचे हुए चारों मैचों में वो बड़ी जीत हासिल करती है तो नेट रन रेट के आधार पर उसका क्वालिफिकेशन मुमकिन है लेकिन फिलहाल यह काफी मुश्किल हो गया है।

और पढ़ें: ICC Women World cup: आखिरी ओवर के रोमांच में जीती वेस्टइंडीज, डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को हराया

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया 223 का स्कोर

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया 223 का स्कोर

बे ओवल के मैदान पर खेले गये इस मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और साउथ अफ्रीकी टीम को निर्धारित 50 ओवर्स में सिर्फ 223 रन के स्कोर पर रोक दिया। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने 9 विकेट खोये। साउथ अफ्रीका के लिये सलामी बैटर वोल्जवार्ट (75), कप्तान सून लूस (62), सी ट्रियोन (31) और विकेटकीपर चेटी (31) ने सबसे ज्यादा रन बनाये। वहीं पाकिस्तान के लिये फातिमा शाह (3 विकेट) और गुलाम फातिमा (3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी कर साउथ अफ्रीकी टीम को आगे बढ़ने नहीं दिया।

उतार-चढ़ाव भरी रही पाकिस्तान की पारी

उतार-चढ़ाव भरी रही पाकिस्तान की पारी

224 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम ने महज 26 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट खो दिये थे लेकिन ओपनर नाहिदा खान (40) और ओमैना सोहेल (65) के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान की महिला टीम ने वापसी की और तीसरे विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी कर डाली। निदा डार (55) ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर चौथे विकेट के लिये ओमैना के साथ 49 रनों की साझेदारी की। यहां से साउथ अफ्रीकी टीम ने वापसी करना शुरू किया और 193 रन के स्कोर तक पाकिस्तान के 7 विकेट चटका दिये। लेकिन पाकिस्तान के लिये निदा डार ने एक छोर संभाले रखा और टीम को धीरे-धीरे जीत की ओर ले जाती नजर आयी लेकिन 213 रन के स्कोर पर रन आउट होने के चलते उन्हें वापस जाना पड़ा।

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

49वें ओवर में निदा डार का रन आउट होना पाकिस्तान को काफी भारी पड़ा। पाकिस्तान की महिला टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिये 10 रन की दरकार थी और साउथ अफ्रीका को 2 विकेट चाहिये थे। इस्मैल गेंदबाजी करने आयी थी और उनका सामना इस्मैल बेग कर रही थी जिन्होंने पहली ही गेंद पर 2 रन बटोरे और लक्ष्य को 5 गेंद में 8 रन कर दिया। इस्मैल ने अगली गेंद पर बेग का बेहतरीन कैच पकड़कर पाकिस्तान को 9वां झटका दिया। वहीं 5वीं गेंद पर फातिमा के रन आउट होने से पाकिस्तान की टीम 217 रन पर ऑल आउट हो गई और 6 रन से मैच हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+