ICC Women's World Cup : पाकिस्तान फिर हुआ पस्त, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की आसान जीत

नई दिल्ली। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में एक बार फिर पाकिस्तान की टीम पस्त होती दिखी। टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान पर सात विकेट से आसान जीत दर्ज की और अंत तालिका में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं पाकिस्तान महिला टीम लगातार दो हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट पर 190 रनों पर रोक दिया और फिर आराम से 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

बिस्माह ने संभाली पारी

बिस्माह ने संभाली पारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हिली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर खराब रही, क्योंकि उन्होंने 44 रन चार विकेट गंवा दिए थे। नाहिदा खान 9 रन, सिदरी अमीन 2 रन, ओमैमा सोहेल 12 रन और निदा डार सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने आलिया रियाज ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 140 के पार जा सका। आलिया ने 109 गेंदों में 53 रन बनाए।

एलेना ने लिए 2 विकेट

एलेना ने लिए 2 विकेट

आलिया के आउट होने के बाद फातिम सना 14 रन बना सकीं। फिर कप्तान बिस्माह ने डायना बेग के साथ मिलकर पाकिस्तान को 190 तक के स्कोर तक पहुंचाया। मिस्माह ने 122 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए। उनके अलावा डायना बेग ने 4 गेंदों में नाबाद 7 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की एलेना किंग ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, शट, एलिस पेरी, अमैंडा वेलिंग्टन और निकोल कैरी को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

 हिली ने खेली शानदार पारी

हिली ने खेली शानदार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत शानदार रही क्योंकि एलिस हिली और रेचेल हेन्स के बीच पहले विकेट लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। हेन्स 34 रन बनाकर आउट हुईं, तो हिली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कप्तान मेघ लैनिंग ने 35 रनों का योगदान दिया। वहीं हिली ने 79 गेंदों पर 72 रन बनाए। इसके बाद एलिस पैरी (26*) और बेथ मूनी (23*) ने मिलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया। हिली को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया मेगा इवेंट में सबसे पसंदीदा टीम है, जिसने टूर्नामेंट को छह बार जीता है। 2013 के विजेताओं ने अब गत चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान पर एक के बाद एक जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की महिलाओं को सभी विभागों में सुधार करना चाहिए ताकि वह अंतिम स्थान हासिल कर सके क्योंकि बिस्माह महरूफ की अगुवाई वाली टीम को भारत से भी हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+