Women's World Cup: वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल करेंगी धमाल, महज 100 रुपये में देख सकेंगे मैच
World Cup 2025 Opening Ceremony: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी श्रेया घोषाल (World Cup 2025 Opening Ceremony)
श्रेया घोषाल बॉलीवुड की सबसे सफल गायिकाओं में से एक हैं। उनकी मधुर आवाज़ दुनिया भर में सुनी जाती है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनका परफॉर्मेंस क्रिकेट और संगीत का शानदार संगम पेश करेगा। वर्ल्ड कप के ओपनिंग सेरेमनी में उनका परफॉर्मेंस इस आयोजन को और भी यादगार बनाएगा। फैंस बेसब्री के साथ इस इवेंट का इंतजार कर रहे हैं।

जानिए कब से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 19 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और श्रीलंका दोनों देशों के अलग-अलग शहरों में मैच खेले जाएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों देश मिलकर महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप मैचों का आनंद बेहद कम पैसों में उठा सकेंगे।
टिकटों की कीमत सिर्फ 100 रुपये
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के टिकटों की कीमत बेहद किफायती रखी है। भारत में पहले चरण में होने वाले सभी लीग मैचों के टिकट सिर्फ 100 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसका मकसद है ज्यादा से ज्यादा फैंस को स्टेडियम में बुलाना और महिला क्रिकेट का रोमांच सीधे दर्शकों तक पहुंचाना। यह कदम निश्चित रूप से दर्शकों की संख्या को बढ़ाएगा। इसके साथ महिला क्रिकेट की पहुंच भी लोगों तक बढ़ाएगा। महज 100 रुपये के टिकट और श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस महिला वनडे वर्ल्ड कप को और भी खास बनाने का काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications