'पाकिस्तान के ऊपर नहीं होगा कोई एक्शन,' ICC से गहरा नाता रख चुके शख्स का बड़ा खुलासा
T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ अपना हाई-प्रोफाइल मैच खेलने से इनकार कर दिया। फैंस और दिग्गज उम्मीद कर रहे थे कि इस बहिष्कार के लिए आईसीसी (ICC) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर कड़ा जुर्माना या प्रतिबंध लगाएगा।
अब एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। पूर्व आईसीसी चेयरमैन एहसान मनी का दावा है कि पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने इसके पीछे एक बड़ा कारण भी बताया है।

क्यों बच जाएगा पाकिस्तान? (T20 World Cup 2026)
स्पोर्टस्टार से बातचीत में एहसान मनी ने इस पूरे विवाद पर तर्क देते हुए कहा है कि पीसीबी ने यह फैसला अपनी सरकार के निर्देशों के आधार पर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत ने अपनी सरकार का हवाला देकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना किया था, ठीक वही तर्क अब पाकिस्तान भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि आईसीसी दोहरे मापदंड नहीं अपना सकती। उन्होंने कहा कि आईसीसी चुपचाप मामले को देख रही है। आईसीसी के ऊपर उन्होंने आरोप जड़ दिया।
हालांकि यहां एहसान मनी गलत कह रहे हैं, भारत ने पाकिस्तान में नहीं जाकर अपना मैच यूएई में खेला था। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ श्रीलंका में है, तब भी नहीं खेलने का फैसला लिया जा रहा है।
64 मिलियन का नुकसान और बढ़ी मुश्किलें
भले ही पाकिस्तान को सजा न मिले, लेकिन भारत के खिलाफ मैच (जो 15 फरवरी को होना था) न खेलने से उसे भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नुकसान 64 मिलियन डॉलर तक हो सकता है।
इसके अलावा, पाकिस्तान के लिए अब ग्रुप स्टेज की राह और कठिन हो गई है। भारत के खिलाफ मैच के अंक गंवाने के बाद, अब उसे नीदरलैंड्स और अमेरिका जैसी टीमों के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
क्या कर रहा है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (T20 World Cup 2026)
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का ऑफिसियल मेल आईसीसी को नहीं भेजने का फैसला लिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications