Under 19 World Cup 2024 के फाइनल में होगा भारत Vs पाकिस्तान का मुकाबला? देखें सेमीफाइनल का शेड्यूल
ICC Under 19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बाद पाकिस्तान को भी सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है। सुपर 6 के ग्रुप एक में भारत टॉप पर रहा, जबकि पाकिस्तान ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया है। ऐसे में फैंस भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबले देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन क्या ये संभव होगा? आइए जानते हैं।
टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारत ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा है। टीम इंडिया के 8 अंक के साथ-साथ नेट रन रेट +3.155 है। पाकिस्तान भी आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने के बाद 8 अंक पर पहुंच गया है। मगर नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया से पिछड़ गया। पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.752 का है।

सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का मैच?
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। ग्रुप-2 में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, वहीं साउथ अफ्रीका ने 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ऐसे में अब दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 8 फरवरी को पाकिस्तान से होगा, जबकि पहले सेमीफाइनल में 6 फरवरी को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।
फाइनल में होगा भारत Vs पाकिस्तान का मुकाबला?
दरअसल, टीम इंडिया आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के अपने चारों मुकाबलों में जीत के साथ शानदार लय में है। भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं। इसी तरह पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पाक टीम ने भी अपने सभी चार मैच जीते हैं। अगर सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका को हरा देता है, और पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज कर लेती है तो फिर 11 फरवरी को फाइनल मुकाबले में भारत बनाम पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के सामने मैच जितना इतना आसान भी नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications