PCB को ICC ने दी चेतावनी, T20 World Cup बॉयकॉट करने पर लग सकता है बैन, एशिया कप से भी होगा पत्ता साफ!
T20 World Cup, PCB vs ICC: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच चल रहा विवाद गहरा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यदि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला करता है तो आईसीसी उन पर कड़े प्रतिबंध लगा सकती है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की एंट्री (T20 World Cup, PCB vs ICC)
विवाद की जड़ आईसीसी का वह फैसला है जिसमें उसने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की सुरक्षा चिंताओं के बावजूद उनके मैचों को भारत से बाहर स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया था। जब बांग्लादेश ने मौजूदा परिस्थितियों में खेलने में असमर्थता जताई तो आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से हटाकर स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया। पाकिस्तान ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे 'दोहरे मानदंड' करार दिया है।

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कही थी ये बात
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सार्वजनिक रूप से आईसीसी की आलोचना करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया गया। पाकिस्तान ने मांग की थी कि बांग्लादेश के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' अपनाया जाना चाहिए था। नकवी ने कहा था कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए वर्ल्ड कप से हटने पर विचार कर सकता है, जिसका अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार को लेना है।
आईसीसी ने जताई नाराजगी
हालांकि, आईसीसी ने इस रुख पर नाराजगी जताई है। आईसीसी का मानना है कि भागीदारी समझौतों के तहत बिना किसी वैध कारण के टूर्नामेंट छोड़ना नियमों का उल्लंघन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि पाकिस्तान वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है, तो आईसीसी निम्नलिखित दंडात्मक कदम उठा सकती है। पाकिस्तान की अन्य देशों के साथ होने वाली सभी इंटरनेशनल सीरीज निलंबित की जा सकती हैं।
विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए एनओसी (NOC) देने से आईसीसी सदस्य देशों को रोक सकती है। भविष्य में होने वाले एशिया कप (ACC प्रतियोगिताओं) से पाकिस्तान की भागीदारी समाप्त की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications