ICC रैंकिंग में भारत का दबदबा बरकरार, अभिषेक-वरुण की बादशाहत कायम, ऑलराउंडर्स में इस दिग्गज ने मारी बाजी

ICC T20I Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार यानी 11 फरवरी को ताजा टी-20 रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने-अपने वर्गों में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार (ICC T20I Rankings)

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा एक बार फिर दुनिया के टॉप ऑलराउंडर बन गए हैं। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 909 अंकों के साथ बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के फिल साल्ट (821 अंक) पर करीब 88 अंकों की निर्णायक बढ़त बना ली है।

ICC T20I Rankings 1

टॉप-5 में पाकिस्तान के साहिबजादा

टॉप-5 में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के जोस बटलर और श्रीलंका के पाथुम निसांका शामिल हैं। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में ईशान किशन ने सात पायदान की छलांग लगाकर 25वां स्थान हासिल किया है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर बने हुए हैं, हालांकि उन्हें पाकिस्तान के अबरार अहमद से कड़ी चुनौती मिल रही है। दोनों के बीच रेटिंग पॉइंट्स का फासला बेहद कम है।

भारतीय गेंदबाजों का दमखम

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी सुधार दिखाया है और अब वे तीन पायदान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के सलमान मिर्जा और स्कॉटलैंड के ब्रैडली करी ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी टीम की शानदार शुरुआत का इनाम मिला है।

ओमान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मैच में रजा ने चार ओवर में मात्र 17 रन देकर 1 विकेट लिया और बाद में विजयी रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने पाकिस्तान के सईम अयूब को पीछे छोड़ते हुए ऑलराउंडर रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+