ऋतुराज गायकवाड़ की टी-20 रैंकिंग में धमाकेदार एंट्री! रिंकू सिंह ने भी कर दिया कमाल, जानें लेटेस्ट अपडेट
ICC T20I Batting Rankings: आईसीसी मेंस टी20I की लेटेस्ट रैंकिंग जारी हो चुकी है। लेटेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड का कब्जा बरकरार है, जबकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव थोड़े नुकसान के साथ नंबर दो पर हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार एंट्री के साथ टॉप-10 में जगह बनाकर सभी को हैरान कर दिया है।
सूर्यकुमार यादव नंबर दो पर
आईसीसी पुरुष टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार 821 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड से एक स्थान पीछे दूसरे नंबर पर हैं। हेड के 844 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट 797 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (755) इस लिस्ट में चौथ स्ठान पर है।

रिंकू सिंह ने लगाई चार स्थान की छलांग
इसके अलावा मोहम्मद रिजवान (746) पांचवें और जोस बटलर (716) छठे स्थान पर हैं। गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20आई में भारत की 100 रनों की व्यापक जीत में 47 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की शानदार पारी की बदौलत रैंकिंग में 13 स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में रिंकू सिंह चार स्थान की छलांग के साथ 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अभिषेक शर्मा का भी दिखा जलवा
गायकवाड़ और रिंकू सिंह के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी भारतीय बल्लेबाजों में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I में 22 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत चार पायदान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए।
पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद, ऑलराउंडर अभिषेक ने दूसरे मैच में सिर्फ़ 47 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाए। इस शानदार पारी के साथ, वह पहली बार 75वें स्थान पर रैंकिंग में शामिल हुए। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने दो आक्रामक कैमियो की बदौलत 25 पायदान की छलांग लगाकर 96वें स्थान पर पहुंच गए, उन्होंने दो मैचों में 15 गेंदों पर 22 और नौ गेंदों पर 26 रन बनाए।
गेंदबाजों की लिस्ट में 9वें स्थान पर अक्षर पटेल
गेंदबाजों की टी20आई लिस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल दो पायदान नीचे खिसककर 644 रेटिंग अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए। बाएं हाथ के साथी स्पिनर कुलदीप यादव भी तीन पायदान नीचे खिसककर 11वें स्थान पर आ गए, जबकि टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जसप्रीत बुमराह भी दो पायदान नीचे खिसककर 14वें स्थान पर आ गए।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर
इस बीच, भारत के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। अक्षर ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 12वें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications