T20 World CUP से पहले बांग्लादेश ने बदली टीम, ट्राई-सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद लिया बड़ा फैसला
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत रविवार 16 अक्टूबर से होना है। इस बार वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीमें अपनी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव कर सकती है।
Bangladesh T20 World Cup squad: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत रविवार 16 अक्टूबर से होना है। इस बार वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीमें अपनी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव कर सकती है। 15 अक्टूबर यानी कि शनिवार तक टीमों के पास खिलाड़ियों को बदलने का अधिकार होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं।

ट्राई-सीरीज में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा
हाल ही में खत्म हुए ट्राई-सीरीज बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था। ट्राई-सीरीज पाकिस्तान ने अपने नाम किया, लेकिन इस सीरीज में बांग्लादेश की टीम एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। ऐसा माना जा रहा था कि बांग्लादेश की टीम आखिरी समय में कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है।

शब्बीर और सैफुद्दीन हुए टीम से बाहर
शब्बीर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में चुना गया था। लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों का फॉर्म ट्राई-सीरीज में कुछ खास नहीं रहा। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ शब्बीर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे। यही वजह है कि वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

सौम्य और शोरीफुल को मिला मौका
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को टीम में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सौम्य सरकार और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम जो कि स्टैंडबाय लिस्ट में रखे गए थे, उन्हें टीम में शामिल किया जा रहा है। शब्बीर रहमान और ऑलराउंडर सैफुद्दीन को रिप्लेस कर इन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। बांग्लादेश के चीफ सेलेक्टर ने कहा कि सैफुद्दीन और शब्बीर के खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications