T20 World Cup 2024: पहली बार इन टीमों से होगा भारत का सामना, जानिए कब और कहां होगी टक्कर
T20 World Cup 2024, Latest Updates: अगले महीने यानी कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम ने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली है। भारत की कोशिश इस साल टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की होगी।
टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज 10 दिन का समय रह गया है। भारतीय टीम जल्द यूएस निकलने की तैयारी में है। जहां लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में इस साल पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही है। जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम के साथ ग्रुप ए में पाकिस्तान के अलावा अमेरिका, कनाडा जैसी टीमें भी शामिल है।

इन दोनों टीमों से होगा पहली बार भिड़ंत
टी-20 वर्ल्ड कप में इस साल भारतीय टीम दो ऐसी टीमों के साथ खेलने वाली है, जिसके साथ वह इससे पहले नहीं खेली है। दरअसल, लीग चरण में भारत का तीसरा मुकाबला यूएस से होगा। अमेरिका इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इसलिए अमेरिका को वहां डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच पहली बार टी-20 क्रिकेट खेला जाएगा। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 15 जून को कनाडा से होगा। कनाडा के साथ इससे पहले कभी भी टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। इन दोनों ही टीमों के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार टी-20 खेलने वाली है।
भारत से होगा पाक का सामना
भारतीय टीम ग्रुप ए के टॉप 2 में होने की बड़ी दावेदार है। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान एक ऐसी टीम है जो इस ग्रुप के टॉप 2 में होने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत और पाकिस्तान के अलावा बाकी की बची हुई तीनों टीम कमजोर मालूम पड़ती है। लेकिन टी-20 का खेल ऐसा है जो एक ओवर में गेम को पूरी तरह से बदल देता है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान दोनों ही इन टीमों को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार 9 जून 2024 को महामुकाबला खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications