IND vs PAK: मैदान पर भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच होती है मजेदार बातें, जानिए बाबर ने रोहित को लेकर क्या कहा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित बाकी टीमों के कप्तानों ने भी इस वर्ल्ड कप से पहले एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
T20 World Cup 2022 Rohit Sharma Press Conference Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित बाकी टीमों के कप्तानों ने भी इस वर्ल्ड कप से पहले एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीमों ने अपनी प्लानिंग के साथ-साथ बाकी चीजों पर भी खुलकर बातचीत की। इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया गया।

Recommended Video
बाबर आजम ने रोहित को लेकर कही यह बात
एक सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि रोहित शर्मा मुझसे बड़े हैं। मैं कोशिश करता हूं कि जितना हो सके इनसे एक्सपीरियंस लूं। उनके पास जितना खेलने का अनुभव है अगर हम उससे कुछ भी सीख लेते हैं तो यह हमारे लिए बेहतर होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ हमेशा मैच हाई लेवल का होता है। ऑन फील्ड हम एन्जॉय करते हैं और कोशिश करते हैं कि माहौल को कूल रखें।
रोहित शर्मा ने भी जीता दिल
बाबर की बातों पर रोहित शर्मा ने भी सहमति जताई। रोहित ने कहा कि हम जब भी मिलते हैं, दबाव वाली कोई बात नहीं होती है। हम एशिया कप में मिले, अभी मिले और जब भी मिलते हैं, यही बात होती है कि घर में क्या हाल चाल हैं। फैमिली कैसी है। बस इसी चीज को लेकर बात करते हैं। जब भी मिलते हैं तब यही सब बात होती है। हमसे पहले जिन खिलाड़ियों ने इन दोनों देशों के लिए खेला है, उन्होंने हमे समझाया था कि मैदान पर घर-परिवार की बात करते रहना चाहिए।
खिलाड़ियों के बीच घर-परिवार की होती है बातें
रोहित ने आगे कहा कि यही वजह है कि हम घर-परिवार की बात ही करते हैं। कौन सी नई गाड़ी खरीदी है कौन सी गाड़ी खरीदने वाले हो? इस तरह की बातचीत आमतौर पर हमारे बीच होती है। हम मैच को लेकर आपस में ज्यादा बात नहीं करते। रोहित ने भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने पर कहा कि हमारा फोकस बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को स्ट्रांग करना है, इसलिए पिछले एक साल में हमने नए लड़कों को ज्यादा मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications