ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा, गिल ने लगाई 8 स्थानों की छलांग, तिलक वर्मा को नुकसान
ICC Rankings: आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी रैंकिंग में अपना स्थान सुधारने में सफल रहे हैं, उनमें सबसे अहम नाम शुभमन गिल का है। शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ थे।
उन्होंने 8 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए टी20 रैंकिंग में 22वां स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहे तिलक वर्मा को नुकसान का सामना करना पड़ा है। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव की टी20 रैंकिंग में कोई फर्क देखने को नहीं मिला है।

तिलक वर्मा दो स्थान नीचे गिरकर पांचवें स्थान पर हैं और सूर्या का आठवां स्थान है। पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा चट्टान की तरह खड़े हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका बल्ला चला था, हालांकि बड़ी पारी नहीं आई लेकिन तेज शुरुआत करने में वह सफल रहे थे। उनकी टॉप रैंकिंग में कोई फर्क देखने को नहीं मिला है। इंग्लैंड के जोस बटलर एक स्थान ऊपर आ गए हैं, उनका चौथा स्थान है।
उधर गेंदबाजों की रैंकिंग में भी टॉप स्थान पर कोई फर्क देखने को नहीं मिला है। वहां वरुण चक्रवर्ती का टॉप स्थान बरकरार है। न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने धमाकेदार अंदाज में छह स्थानों की छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर आ गए हैं। राशिद खान दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। वरुण चक्रवर्ती के अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप दस में भारत का कोई प्लेयर शामिल नहीं है।
इस हफ्ते के अपडेट में भारतीय खिलाड़ियों की ODI रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शुभमन गिल की रैंकिंग में हुई बढ़त ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत अब भी दुनिया के शीर्ष T20I बल्लेबाज़ों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है।
अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है, उसे देखते हुए भारतीय टीम के रैंकिंग वाले सभी बल्लेबाजों से बेहतरीन फॉर्म की उम्मीद रहेगी, उनकी फॉर्म के कारण टीम को आगे जाने का मौका मिलेगा। उनके प्रदर्शन के ऊपर ही टीम इंडिया की किस्मत टिकी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications