ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के दावेदारों का हुआ ऐलान, भारत से दो खिलाड़ी किये गए शामिल
जनवरी में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दावेदार बनाया गया है, तीन में से से दो नाम भारतीय टीम से है।

ICC Player of the Month Nominees: हर महीने की तरह जनवरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों की घोषणा आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनीज के रूप में की है। आईसीसी ने तीनों खिलाड़ियों के धाकड़ प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए नॉमिनीज की घोषणा की। खास बात यह भी है कि इन तीन खिलाड़ियों में 2 नाम भारतीय टीम से आते हैं। टीम इंडिया के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले महीने काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

डेवोन कॉनवे
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने जनवरी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कराची टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 92 रन की पारी खेलते हुए पिछले साल का अंत किया था और इस साल की शुरुआत में उन्होंने 122 रन की पारी खेली। इसके अलावा वनडे में पाकिस्तान में उन्होंने शतक जमाए। भारत में आने के बाद उन्होंने अंतिम वनडे में कीवी टीम के लिए शतकीय पारी खेली। इस प्रदर्शन को देखते हुए उनको प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।

शुभमन गिल
भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला पिछले महीने जमकर चला। उन्होंने टी20 में श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इसके अलावा श्रीलंका खिलाफ वनडे में उनके बल्ले से शतक देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए भी गिल के बल्ले से दोहरा शतक आया। वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले वह सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। इस तरह उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने की दौड़ में शामिल हो गए।

मोहम्मद सिराज
इस लिस्ट में आने वाले दूसरे भारतीय मोहम्मद सिराज हैं। सिराज ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वनडे रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एकदिवसीय मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए। इसके बाद हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलते हुए उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजों को लगातार परेशान करने वाले मोहम्मद सिराज भी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनीज में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications