World Cup 2023: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये चार टीमें! दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
World Cup 2023 Glenn McGrath: वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है। भारत की कोशिश एशिया कप को जीतने की होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास 12 साल बाद एक बार फिर अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने का मौका होगा। इससे पहले साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था।
5 अक्टूबर से होगी शुरुआत: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के साथ-साथ दुनियाभर की टॉप की क्रिकेट टीमें वर्ल्ड कप जीतने के लिए इस टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाएगी। वर्ल्ड कप में 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

ग्लेन मैक्ग्रा ने चुनी टीम: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने चार टीमों की भविष्यवाणी की है। ग्लेन मैक्ग्रा के मुताबिक भारत, ऑस्ट्रेलया, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड की टीम इस साल भी काफी मजबूत नजर आ रही है।
28 सितंबर तक करना होगा टीम ऐलान: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली सभी दस देशों को अपनी टीम ऐलान करने का समय दिया है। 28 सितंबर तक हर एक टीम को वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम की घोषणा करनी होगी। 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप का आगाज करेगी। भारतीय टीम को लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications