ICC ODI Rankings में कोहली, गिल, सिराज का जलवा, कुलदीप यादव ने भी मारी उछाल

आईसीसी वनडे रैंकिंग को भारत बनाम श्रीलंका की वनडे सीरीज के बाद अपडेट किया गया है जिसके बाद भारत के कुछ खिलाड़ियों को बेहतरीन जंप मिली है।

ICC ODI Rankings

ICC ODI Rankings में मोहम्मद सिराज, विराट कोहली और शुभमन गिल को अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है क्योंकि उन्होंने वनडे रैंकिंग की ताजा अपडेट में बड़ा उछाल हासिल किया है। ये रैंकिंग श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के बाद अपडेट हुई है जहां भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ उसी अंदाज में खेलना चाहेगा।

बेहतरीन वापसी करने वाले कुलदीप यादव को भी उछाल मिली है। कोहली ने लगातार शतक लगाए थे और फिर तिरुवनंतपुरम में भी 166 रनों की तेज पारी खेलने में सफल रहे जिसके बाद वे दो स्थानों की जंप करते हुए वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वनडे क्रिकेट का नया धमाका शुभमन गिल

वनडे क्रिकेट का नया धमाका शुभमन गिल

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी 887 रेटिंग पॉइंट के साथ टॉप पर बने हुए हैं तो कोहली के भी अब 750 अंक हो गए हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद रसी वॉन डर दुसैन (766) व तीसरे स्थान पर मौजूद क्विंटन डिकॉक (759) पूर्व भारतीय कप्तान के पास आ गए हैं। कोहली का यही फॉर्म जारी रहा तो जल्द ही वे और भी ऊपर छलांग मारेंगे।

शुभमन गिल एक और रन-मशीन के तौर पर वनडे क्रिकेट में नया धमाका हैं जिन्होंने आज यानी 18 जनवरी को धमाकेदार दोहरा शतक लगाया है जो वनडे क्रिकेट में उनका बैक टू बैक शतक है। गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 207 रन बनाए थे और वे 10 स्थानों की छलांग लगाकर 26वें स्थान पर आ गए हैं।

सिराज, कुलदीप गेंदबाजी में छाए

सिराज, कुलदीप गेंदबाजी में छाए

इस समय भारत के लिए सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद सिराज को 15 स्थानों की छलांग मिली है जिसके बाद वे गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट चटकाए थे। सिराज सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर भी उभरे थे। सिराज के पास करियर बेस्ट रेटिंग पॉइंट 685 हो चुके हैं और वे ट्रेंट बोल्ट (730) व जोश हेजलवुड (727) से पीछे हैं।

कुलदीप यादव ने लंका के खिलाफ दो मैच खेलकर पांच विकेट लिए और वे 7 स्थानों की छलांग लगाकर रैंकिंग में 21वें स्थान पर आ गए हैं जो बाए हाथ के स्पिनर के लिए काफी अच्छी बात है।

मोहम्मद नवाज को 12 स्थानों की जंप मिली

मोहम्मद नवाज को 12 स्थानों की जंप मिली

दूसरी ओर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने कुछ बढ़िया जंप हासिल की है जहां कीवी कप्तान केन विलियमसन ने पाक के खिलाफ हाल में सम्पन्न हुई वनडे सीरीज में 164 रन बनाकर तीन स्थानों की छलांग हासिल की और खुद को बल्लेबाजो की लाइन में 8वें स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि उनकी टीम के साथी डेवॉन कॉन्वे एक शतक और अर्धशतक के साथ 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस सीरीज में हारने वाली टीम पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज को 12 स्थानों की जंप मिली और वे छह विकेट हासिल करने के बाद बॉलरों की लिस्ट में 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    Ind vs NZ: Shubman Gill की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, ठोका वनडे लगातार दूसरा शतक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+