ICC ODI Rankings में शुभमन गिल बने टॉप भारतीय, कुलदीप यादव को हुआ जबरदस्त फायदा

ICC Rankings ODI: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है, इसमें भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल चमके हैं। टेस्ट क्रिकेट नहीं होने की वजह से टेस्ट रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ है। एशेज सीरीज में अंतिम टेस्ट के बाद रैंकिंग आई थी। इस बार वनडे रैंकिंग में परिवर्तन हुआ है।

बल्लेबाजों में बाबर आज़म नम्बर एक पर बने हुए हैं। उनके 886 पॉइंट्स हैं। उनके बाद नम्बर दो पर 777 पॉइंट्स के साथ दक्षिण अफ्रीका के रैसी वैन डर डुसेन का नाम आता है। तीसरे स्थान पर 755 अंकों के साथ पाकिस्तान के फखर जमान हैं और चौथे नम्बर पर पाकिस्तान के ही इमाम उल हक हैं। टॉप 10 में पाकिस्तानी टीम से 3 बल्लेबाज शामिल हैं।

shubman gill and kuldeep yadav

भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में 85 रनों की पारी खेली थी। उनकी रैंकिंग में उछाल देखा गया है। दो पायदान ऊपर आकर वह 5वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। भारत की तरफ से फ़िलहाल वही सबसे ऊंची रैंक वाले वनडे बल्लेबाज हैं। टॉप दस में अन्य भारतीय बल्लेबाज का नाम विराट कोहली है। वह 9वें नम्बर पर बने हुए हैं। स्टीव स्मिथ दसवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव को 4 स्थानों का फायदा हुआ है। वह अब टॉप दस में आ गए हैं। कुलदीप दसवें नम्बर पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के हेजलवुड का नाम है। उनके 705 पॉइंट्स हैं। भारत से मोहम्मद सिराज भी वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव के अलावा किसी को नुकसान या फायदा नहीं हुआ।

वनडे में ऑल राउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन का नामा टॉप पर है। टॉप दस में भारत से कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। टॉप भारतीय ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या हैं। उनकी आईसीसी रैंकिंग 11 है। अन्य कोई भी भारतीय बल्लेबाज लिस्ट में शामिल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+