Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिर्फ 7 दिन में डोला किंग कोहली का सिंहासन, ICC रैंकिंग में मची खलबली, रोहित-अय्यर सबको बड़ा झटका

ICC ODI Rankings: आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है। करीब 1645 दिनों के लंबे इंतजार के बाद पिछले हफ्ते नंबर-1 बनने वाले विराट कोहली की बादशाहत सात दिन में ही खत्म हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन का खामियाजा भारतीय बल्लेबाजों को भुगतना पड़ा है।

न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर विराट कोहली को पछाड़ते हुए वर्ल्ड नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया हैं। मिचेल अब 845 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, विराट कोहली एक स्थान गिरकर 795 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

icc odi rankings

रोहित शर्मा को भी नुकसान, केएल राहुल चमके

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी यह अपडेट अच्छा नहीं रहा है। रोहित एक पायदान फिसलकर अब 757 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर पहुँच गए हैं। हालांकि, केएल राहुल के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने एक पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में अपनी जगह बना ली है। राहुल अब 670 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग (ICC ODI Rankings)

क्रम खिलाड़ी देश पॉइंट्स
1
डैरिल मिचेल न्यूजीलैंड 845
2
विराट कोहली भारत 795
3
इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान 764
4
रोहित शर्मा भारत 757
5
शुभमन गिल भारत 723
6
बाबर आजम पाकिस्तान 722
7
हैरी टेक्टर आयरलैंड 708
8
शाई होप वेस्टइंडीज 701
9
चरिथ असलंका श्रीलंका 690
10
केएल राहुल भारत 670

केएल राहुल टॉप दस में वापस आए हैं, तो श्रेयस अय्यर को नुकसान हुआ है। वह एक स्थान नीचे खिसककर ग्यारहवें स्थान पर चले गए हैं। गेंदबाजो की रैंकिंग में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिला है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव (ICC ODI Rankings)

गेंदबाजों की सूची में भी बड़ा उलटफेर हुआ है। अफगानिस्तान के राशिद खान 710 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर 670 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मजबूती से टिके हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने एक-एक पायदान की छलांग लगाकर क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है।

दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाजों को इस रैंकिंग में भारी नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव सीधे 4 पायदान नीचे गिरकर अब सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। उनके अब 625 रेटिंग पॉइंट्स रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड छठे और पाकिस्तान के अबरार अहमद आठवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को भी 3 पायदान का घाटा हुआ है और वह अब 10वें स्थान पर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+