विराट कोहली की 10 खिलाड़ियों से हुई जोरदार टक्कर, ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर के लिए नोमिनेट प्लेयर्स की लिस्ट जारी
ICC ODI Cricketer of the Year 2025: वनडे में इस साल बेस्ट खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट खास इसलिए है क्योंकि भारत से सिर्फ विराट कोहली को ही जगह मिली है, जबकि रोहित शर्मा का नाम इसमें शामिल नहीं है। कुल 10 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।
विराट कोहली ने 2025 में वनडे क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन और टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। ICC अवॉर्ड्स में व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ मैच इम्पैक्ट को खास महत्व दिया जाता है, जिसमें कोहली का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा।

नामांकन सूची पर नज़र डालें तो साफ़ दिखता है कि इंटरनेशनल लेवल पर कुछ टीमों और खिलाड़ियों का दबदबा लगातार बना हुआ है। न्यूजीलैंड से तीन खिलाड़ियों का नामांकन इस बात का बड़ा संकेत है कि उनकी वनडे टीम पिछले कुछ समय से बेहद संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है।
छोटे देश का खिलाड़ी शामिल (ICC ODI Cricketer of the Year 2025)
वहीं इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों ने अलग-अलग कंडीशंस में ऑल-राउंड और मैच-विनिंग प्रदर्शन करके ICC चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। इसके अलावा सिकंदर रज़ा जैसे खिलाड़ी ने छोटे क्रिकेटिंग नेशन से आने के बावजूद अपनी निरंतरता और ऑल-राउंड योगदान के दम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में मजबूत पहचान बनाई है।
अब देखना यह होगा कि क्या विराट कोहली इस बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं कि नहीं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली का बल्ला घरेलू सीरीज के दौरान काफी चला था। लिस्ट में विराट कोहली की टक्कर जो रूट से मानी जा सकती है, दोनों ही वर्ल्ड क्रिकेट में अपना अलग ही महत्व रखते हैं।
ICC ODI Cricketer of the Year 2025 - पूरी लिस्ट
विराट कोहली (भारत)
मैथ्यू ब्रिट्ज़के (दक्षिण अफ्रीका)
जो रूट (इंग्लैंड)
शाई होप (वेस्टइंडीज)
डैरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
आदिल राशिद (इंग्लैंड)
सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे)
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)
जेडेन सील्स (वेस्टइंडीज)












Click it and Unblock the Notifications