वेस्टइंडीज में खेल रही टीम इंडिया पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना, पहले ODI में टीम ने की थी यह गलती

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 24। वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज खेलने गई टीम इंडिया पर आईसीसी ने भारी जुर्माना लगाया है। दरअसल, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे मैच को लेकर आईसीसी ने भारतीय टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत की राशि का जुर्माना लगाया है। आपको बता दें कि यह जुर्माना स्लो ओवर रेट की वजह से लगा है।

India vs West Indies

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान शिखर धवन को पहले वनडे के लिए स्लो ओवर रेट का दोषी ठहराया गया और उन्होंने फिर सुनवाई से भी खुद को अलग किया, जिसके बाद आईसीसी ने उल्लंघन के नियमों के तहत भारतीय टीम को दोषी ठहराया और जुर्माना लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों ने तय समय के अंदर एक ओवर कम किया, जिसकी वजह से उनपर यह जुर्माना लगा।

आपको बता दें कि आईसीसी की आचार संहित के अनुसार, निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने वाले खिलाड़ियों के लिए पूरी टीम पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे मैच को 3 रन से जीत लिया था। मोहम्मद सिराज ने उस मैच में आखिरी ओवर अच्छा डालते हुए अपनी टीम को 3 रन से मैच जीता दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य को हासिल करने से सिर्फ 3 रन दूर रह गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+