World Cup 2023 में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, टॉप-5 में दो भारतीय धुरंधर
World Cup 2023 Most Runs: आईसीसी वनडे वर्ल्ड के लीग फेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं। इस सीजन का आखिरी लीग मैच भारत बनाम नीदरलैंड के बीच खेला गया, जोकि टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीत लिया है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ तीन मैच ही बाकी हैं, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला है। आइए जानते हैं कि अब तक के लीग फेज के टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं।
वर्ल्ड कप में किसके नाम है सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
लीग फेज के बाद वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली है, जोकि अब तक के टॉप रन-स्कोरर हैं। रविवार को बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ 51 रनों की पारी के बाद पूर्व कप्तान के टूर्नामेंट में नौ मैचों में 594 रन हो गए हैं। वर्ल्ड कप में कोहली अब तक दो शतक लगा चुके हैं।

दूसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक का नाम
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरा नाम साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का है, जिन्होंने विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। क्विंटन डी कॉक 591 रनों के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक अब तक चार शतक लगा चुके हैं।
तीसरे नंबर पर रचिन रवींद्र का नाम
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के नए बल्लेबाज रचिन रवींद्र का नाम है। विश्व कप में रवींद्र ने शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक तीन शतक बनाए हैं। लीग फेज मुकाबलों में रचिन रवींद्र के नाम कुल 565 रन हैं।
रोहित शर्मा ने दूसरी बार पार किया 500 रन का आंकड़ा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में एक शतक के साथ चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने लगातार दूसरी बार एक ही संस्करण में 500 रन का आंकड़ा पार किया। वह 2019 विश्व कप में 648 रनों के साथ अग्रणी रन-स्कोरर थे। इस सीजन रोहित शर्मा लीग फेज में अब तक 503 रन बना चुके हैं।
पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम
टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में आखिरी और पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम है। जिन्होंने अब तक 9 मैचों में 499 रन बना लिए हैं। वर्ल्ड कप में वॉर्नर अब तक चार शतक लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications