ICC Awards: ओमान के इस खिलाड़ी को मिला आईसीसी एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
नई दिल्लीः ICC ने आधिकारिक तौर पर अपने मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर की घोषणा की है। कई खिलाड़ी इस दौरान रेस में थे लेकिन उनमें ओमान के जीशान मकसूद को उनकी शानदार उपलब्धियों और साल 2021 में यादगार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिया गया।

जीशान ने पिछले साल बल्ले और गेंद दोनों के साथ बढ़िया प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने 31.60 के औसत से 316 रन बनाए थे और साथ ही, 13 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.80 के औसत से 21 विकेट भी दर्ज किए थे। उनकी बाएं हाथ की स्पिन बॉलिंग के साथ मध्य-क्रम के बैटिंग योगदान ने उन्हें ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का नाम दिया।
उन्होंने यूएसए, और नामीबिया के खिलाफ प्रभावशाली अर्धशतक बनाए थे। वे गेंद के साथ निरंतर प्रदर्शन करते रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईसीसी टी 20 विश्व कप 2021 के ग्रुप चरणों के दौरान था।
ग्रुप स्टेज के मैच ओमान में ही हुए थे और जीशान मकसूद ने घरेलू धरती पर अपनी हरफनमौला क्षमता का सबसे अधिक फायदा उठाया क्योंकि उन्होंने 17 अक्टूबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में पीएनजी के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिए। मेजबान टीम ने 10 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की। मकसूद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वह बांग्लादेश के खिलाफ अगले गेम में केवल एक विकेट ले सके और स्कॉटलैंड के खिलाफ एक भी विकेट नहीं लिया लेकिन इस ऑलराउंडर ने 34 रन बनाकर बल्ले से इसकी भरपाई की लेकिन यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि ओमान को 122 रनों पर समेट दिया गया था, जिसे स्कॉटिश टीम ने आठ विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
ओमान सुपर 12 चरण से आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि वे ग्रुप में सिर्फ एक जीत और दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications