ICC Awards के लिए शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स की पहली लिस्ट जारी, भारतीय टीम की शर्मनाक स्थिति

ICC Awards: आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस साल बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ियों को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के नोमिनेट किया गया है। इनमें से किसी एक खिलाड़ी को बेस्ट प्लेयर का इनाम मिलेगा।

पुरुष और महिला वर्ग में इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए नोमिनेशन वाले प्लेयर्स की सूची आई है। दोनों में चार-चार नामों को शामिल किया गया है। पुरुष और महिला वर्ग से एक-एक प्लेयर को यह अवॉर्ड मिलने वाला है। जनवरी के अंत में विनर्स की घोषणा होगी।

icc awards

आईसीसी अवॉर्ड्स के लिए 12 व्यक्तिगत अवॉर्ड होते हैं। 9 कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स होते हैं। धीरे-धीरे हर अवॉर्ड के बारे में घोषणा कर दी जाएगी। नोमिनेट प्लेयर्स वाले अवॉर्ड्स में विनर्स की घोषणा बाद में होगी। नोमिनेट प्लेयर्स के लिए वोटिंग सिस्टम होता है।

क्रिकेट राइटर्स और कमेंटेटर्स से बना पैनल शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स की सिफारिश करते हैं और आईसीसी की तरफ से इनके नामों पर मुहर लगाई जाती है। फ़िलहाल इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स के नाम आए हैं और फैन्स इनमें से किसी को वोट कर सकते हैं, इससे विनर का फैसला हो जाएगा।

पुरुष वर्ग में शामिल चार नामों में इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड से गस एटकिंसन, पाकिस्तान से सैम अयूब, वेस्टइंडीज से शमार जोसेफ और श्रीलंका से कामिंदु मेंडिस का नाम शामिल है। भारत को यहाँ निराशा हाथ लगी है। एक भी प्लेयर का नाम नहीं आया है।

महिला वर्ग में भारत से एक प्लेयर का नाम आया है। इस वर्ग में शॉर्टलिस्ट चार नामों में दक्षिण अफ्रीका, स्कॉटलैंड, भारत और आयरलैंड का नाम है। यहाँ बड़े देशों के नाम नहीं है। भारत से श्रेयांका पाटिल लिस्ट में हैं। दक्षिण अफ्रीका से अनेरी डर्कसन, स्कॉटलैंड से सस्किया हॉर्ली, आयरलैंड से फ्रेया सर्जेंट का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+