Champions Trophy 2025 के लिए बजट को मिली ICC से मंजूरी, क्या भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान?

Champions Trophy 2025 Budget Passed: आईसीसी ने अपनी सलाना बैठक के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। इस इवेंट की मेज़बानी पाकिस्तान करेगा, लेकिन भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है। यह निर्णय श्रीलंका के कोलंबो शहर में लिया गया और पीसीबी के लिए यह अच्छी खबर है कि उन्हें टूर्नामेंट के लिए बजट मिल चुका है।

बजट को मिली मंजूरी

जियो न्यूज ने बताया कि आईसीसी के वित्त अधिकारी अंकुर खन्ना और पीसीबी के वित्त अधिकारी जावेद मुर्तजा ने बजट तैयार किया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई। इस पुष्टि का मतलब है कि आईसीसी क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तय कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में ही होगी। हालांकि, पाकिस्तान में भारतीय टीम जाएगी या नहीं, इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

Champions Trophy 1

क्या भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान

इस बात पर संशय बना हुआ है कि भारत फरवरी 2025 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं। मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण टीम इंडिया कई सालों से पाकिस्तान नहीं गई है। इससे पहले एशिया कप विवाद के दौरान बीसीसीआई के रुख के कारण पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में सभी भारतीय मैच आयोजित करने पर सहमत होना पड़ा था।

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार

बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी समेत अन्य क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष आईसीसी की बैठक में शामिल हुए। बजट की मंजूरी से यह संकेत मिलता है कि पाकिस्तान में टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयारियां चल रही हैं। पाकिस्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के आठ स्टेडियमों में खेला जाएगा।

लंबे समय बाद होगा पाकिस्तान में आईसीसी इवेंट्

आईसीसी के साथ शेयर किए गए पीसीबी के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम के सभी मैच लाहौर में खेले जाएंगे। इस आयोजन के लिए तीन स्टेडियमों के आधुनिकीकरण के लिए पीसीबी ने 12.80 अरब रुपये आवंटित किए हैं। आईसीसी का यह फैसला कई वर्षों के बाद पाकिस्तान में किसी बड़े क्रिकेट आयोजन के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह देखना अभी बाकी है कि फरवरी 2025 के करीब आते-आते भारत की भागीदारी को लेकर स्थिति कैसी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+