T20 World Cup 2022: मैन ऑफ द टूर्नामेंट के लिए ICC ने जारी की 9 खिलाड़ियों की लिस्ट
ICC Man of The Tournament: टी20 विश्वकप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब के लिए आईसीसी ने 9 खिलाड़ियों के नाम की सूची को तैयार किया है। हालांकि विश्वकप का फाइनल अभी 13 नवंबर को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेला जाना है और फाइनल के बाद ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट के नाम का ऐलान किया जाएगा लेकिन इससे पहले आईसीसी ने 9 खिलाड़ियों की लिस्ट को तैयार किया है। इस लिस्ट में इंग्लैंड और पाकिस्तान के कुल 5 खिलाड़ियों के नाम हैं। अब इन खिलाड़ियों के नाम पर फैन वोट कर सकते हैं और इन 9 खिलाड़ियों में से अपने मैन ऑफ द टूर्नामेंट को चुन सकते हैं।

इस लिस्ट में भारत के सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली शामिल हैं जोकि इस टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव ने विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन किया, हालांकि वह सेमीफाइनल में कुछ खास नहीं कर सके। वहीं विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी-20 विश्वकप में दो बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह तीसरी बार इस रेस में शामिल हैं। भारत की ओर से 6 मैच में विराट कोहली ने 4 में अर्धशतकीय पारी खेली है।
इस लिस्ट में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शामिल हैं। जिन्होंने इस विश्वकप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड की ओर से सेमीफाइनल में बेहतरीन पारी खेलने वाले एलेक्स हेल्स और जोस बटलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा सैम करन को भी 9 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह मिली है। साथ ही जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।
ये 9 खिलाड़ी हैं लिस्ट में शामिल
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
शादाब खान
शाहीन अफरीदी
सैम करन
जोस बटलर
एलेक्स हेल्स
सिकंदर रजा
वानिंदु हसरंगा












Click it and Unblock the Notifications