World Cup: ICC ने सेमीफाइनल मैच से पहले किया बड़ा ऐलान, फैन्स ख़ुशी से उछल पड़ेंगे
Umpires for Semifinal matches: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच रॉड टकर के लिए ऐतिहासिक मुकाबला होगा। उनके करियर का यह 100वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा। आईसीसी ने वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए अम्पायरों की घोषणा कर दी है। टकर के साथ इलिंगवर्थ पहले सेमीफाइनल में अम्पायरिंग करेंगे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवम्बर के मुकाबले में रॉड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ अम्पायर होंगे। टकर ऑस्ट्रेलिया से आते हैं और इलिंगवर्थ इंग्लैंड के हैं। इस मैच में तीसरे अम्पायर की भूमिका में जोएल विल्सन होंगे। अंतिम और चौथे अम्पायर एड्रियन होल्डस्टोक होंगे। मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट होंगे।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय अम्पायर को भी जगह मिली है। भारतीय फैन्स के लिए यह खुश खबरी कही जा सकती है। कैटलब्रो 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अम्पायर थे और भारत को हार मिली थी। उस समय न्यूजीलैंड सामने थी और इस बार भी है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कोहली के शतक से पहले वाइड नहीं देने वाले रिचर्ड कैटलब्रो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल में अम्पायर रहेंगे। उनके साथ भारत के नितिन मेनन भी होंगे।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के दौरान थर्ड अम्पायर की भूमिका में क्रिस गैफनी होंगे। चौथे अम्पायर की भूमिका माइकल गॉफ होंगे। इस मुकाबले में बतौर मैच रेफरी भारत के जवागल श्रीनाथ को रखा गया है। इस तरह एक भारतीय अम्पायर और एक रेफरी इस मैच में है।
भारत vs न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल 1
मैदानी अम्पायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और रॉड टकर
थर्ड अम्पायर: जोएल विल्सन
फॉर्थ अम्पायर: एड्रियन होल्डस्टोक
मैच रेफरी: एंडी पायक्राफ्ट
ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका, सेमीफाइनल 2
मैदानी अम्पायर: नितिन मेनन, रिचर्ड कैटलब्रो
थर्ड अम्पायर: क्रिस गैफनी
फॉर्थ अम्पायर: माइकल गॉफ
मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ












Click it and Unblock the Notifications