वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी भारत में होंगे, अगले पांच सालों के लिए आईसीसी ने घोषित किया शेड्यूल

आईसीसी ने फ्यूचर टूर प्लान की घोषणा की है, इसमें 2025 से लेकर 2029 का समय है। इस दौरान कई बड़े इवेंट होने हैं। ख़ास बात यह है कि इस बार ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी एक अच्छी खबर है। आईसीसी ने यह शेड्यूल महिला क्रिकेट को लेकर किया है।

एफटीपी का मुख्य केंद्र आईसीसी महिला चैंपियनशिप (IWC) का चौथा संस्करण है, जिसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी, जिसमें जिम्बाब्वे भी शामिल हो जाएगा। आईडब्ल्यूसी का प्रारूप एक जैसा ही है, जिसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम आठ श्रृंखलाओं में भाग लेती है, जो घरेलू और बाहरी मैचों के बीच समान रूप से विभाजित होती हैं। जिसमें 44 तीन-मैचों वाली श्रृंखलाओं में कुल वनडे मुकाबले शामिल होते हैं। इससे ही 2029 वर्ल्ड कप की टीमें सामने आएंगी।

indian women team

मुख्य आकर्षण में 2027 में छह टीमों की पहली चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप शामिल हैं, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। यूनाइटेड किंगडम 2026 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा, जबकि 2028 का मेजबान अभी तय नहीं हुआ है।

महिला टीमों को इस दौरान अधिक टेस्ट मैच खेलने जो मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे रहेगी। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम 20 साल के लम्बे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में खेलेगी। उन्हें 2026, 2027 और 2028 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विदेशी टेस्ट खेलना है।

महिला क्रिकेट में डी हंड्रेड और महिला प्रीमियर लीग के इवेंट्स को भी अलग विंडो मिली है। इससे और ज्यादा महिला क्रिकेटरों की भागीदारी सुनिश्चित हो पाएगी। साल 2026 में भारत में होने वाली महिला प्रीमियर लीग अलग समय पर होगी।

साल 2026 में महिला प्रीमियर लीग का आयोजन जनवरी-फरवरी में होगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट को भी एक महीने पीछे ले जाया गया है। इस तरह महिला क्रिकेट को लेकर आईसीसी ने अगले पांच सालों का प्लान घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+