टी20 वर्ल्ड कप 2024 इस दिन होगा शुरू, ICC ने किया शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान
ICC T20 World Cup Venues: आईसीसी ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज के वेन्यू घोषित कर दिये हैं। इससे पहले अमेरिका में होने वाले मैचों के 3 स्थानों की घोषणा की गई थी। अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा।
एंटीगा, बरबुडा, बारबडोस, डोमिनिका, गयाना, सेंट लूसिया, सेंट विन्सेंट, ग्रेनेडिन्स में मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले अमेरिका के तीन वेन्यू में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और डलास को शामिल किया गया था। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जून से होगी और यह 30 जून तक चलेगा।

साल 2022 वर्ल्ड कप की टॉप आठ टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। उनके अलावा होस्ट करने वाले दो देशों की टीमों को भी सीधी एंट्री मिलने वाली है। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड्स और श्रीलंका ये आठ टीमें हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश को रैंकिंग के अधर पर डायरेक्ट एंट्री मिलेगी।
बची हुई टीमों को क्वालीफायर मुकाबले खेलकर आना होगा। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी अपना स्थान बना चुकी हैं। बाकी टीमें अमेरिका क्वालीफायर, एशिया क्वालीफायर और अफ्रीका क्वालीफायर के बाद निर्धारित होंगी। 20 टीमों का वर्ल्ड कप पहली बार होगा।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि हमें सबसे बड़े टी20 वर्ल्ड कप के लिए आठ कैरेबियाई वेन्यू की घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है। ट्रॉफी के लिए 20 टीमों के बीच मुकाबला होगा। सभी वेन्यू काफी लोकप्रिय हैं और टूर्नामेंट को भी अच्छा बैकड्रॉप प्रदान करते हैं।
गौरतलब है कि चार सालों में यह तीसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा। साल 2021 और 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इस मेगा इवेंट की मेजबानी की थी। 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजन होगा। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप है, जिसका आयोजन भारत में होगा। इसे जोड़ दिया जाए तो चार साल में लगातार चार आईसीसी वर्ल्ड कप होंगे।












Click it and Unblock the Notifications