'ऐसा लग रहा था कि रोहित पूरी तरह टूट चुके हैं', विंडीज के पूर्व दिग्गज का बयान

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में खराब दाैर का का सामना कर रही है, जिसे अपने पहले 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वे लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं और क्रिकेट जगत स्तब्ध है। आखिरकार, मुंबई अब तक की सबसे सफल आईपीएल फ्रेंचाइजी है, जिसने रिकॉर्ड पांच बार खिताब जीते हैं। हालांकि, इस सीजन में उनके लिए कुछ खास नहीं रहा।

Rohit Sharma

कप्तान रोहित शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन टीम के खराब प्रदर्शन का एक प्रमुख कारण रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अब तक आठ मैचों में सिर्फ 153 रन बनाए हैं। उनका औसत 20 से नीचे है। ऐसे में मुंबई की रणनीति और संयोजन पर कई सवाल उठाए गए हैं, रोहित को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। विंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पिछले मैच के बाद रोहित "एक टूटे हुए आदमी की तरह लग रहे थे"। उन्होंने यह भी कहा कि बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए टिम डेविड को प्लेइंग में शामिल किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- उमरान मलिक को लेकर हुई भविष्यवाणी, दिग्गज ने कहा- वो दुनिया में तूफान ला देगा

Recommended Video

    IPL 2022: फुटबॉल मैच पर रोहित शर्मा का ट्वीट,फैन्स ने दी सलाह पहले खुद जीतो | वनइंडिया हिंदी

    बिशप ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "जब मैंने आखिरी मैच के बाद रोहित शर्मा से बात की, तो वह एक टूटे हुए आदमी की तरह लग रहे थे। यह एक महान खिलाड़ियों वाली फ्रेंचाइजी है। मुझे लगता है कि उन्हें कुछ बदलाव की जरूरत है। मुझे लगता है कि उन्हें टिम डेविड की जरूरत है। मुझे नहीं पता कि उसे अधिक बार माैका क्यों नहीं दिया गया।"

    ian

    बिशप ने आगे कहा, "मुंबई को बल्लेबाजी लाइनअप में किसी की जरूरत है जो उन्हें चीजों को बनाए रखने के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण स्कोर तक पहुंचाए, और शायद चीजों को थोड़ा ऊपर उठा सके। जाहिर है, अभी तक सूर्यकुमार यादव अच्छा खेल रहे हैं।" इसके अलावा बिशप ने आगे कहा कि मुंबई की गेंदबाजी भी उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण रही है। बिशप ने कहा, "उनकी गेंदबाजी मैचों में अहम समय पर रन लुटा रहे हैं। इसलिए इस साल उनके लिए निराशाजनक रहा है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+