'मैं कभी पाकिस्तान खेलने नहीं आऊंगा,' PSL छोड़ दुबई भागे कीवी खिलाड़ी का ऐलान , टेंशन में आए कई प्लेयर्स
भारत के खिलाफ चल रही टेंशन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही बंद कर दिया गया। इसे यूएई में आयोजित कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। यूएई ने मना कर दिया। इस बीच पाकिस्तान में माहौल के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें एक कीवी खिलाड़ी को लेकर भी अहम बात सामने आई है।
भारत द्वारा एयर स्पेस बंद करने के बाद पाकिस्तान में विदेशी खिलाड़ी फंस गए। उनमें बांग्लादेशी प्लेयर्स भी शामिल थे। उनके अंदर डर बैठ गया था और यह तब तक जारी रहा, जब तक वे पाकिस्तान से बाहर नहीं निकल गए। बाहर जाने के बाद पूरी कहानी बयां की है।

सबसे पहले ओवरसीज प्लेयर्स को पाकिस्तान से बाहर निकालकर यूएई लेकर जाया गया। बांग्लादेशी प्लेयर रिशद होसैन भी साथ में ही थे। उन्होंने कहा कि बाकी प्लेयर्स के साथ यूएई जाने के बाद राहत की सांस ली क्योंकि पाकिस्तान में माहौल टेंशन वाला था।
यूएई जाने के बाद रिशद ने कहा कि एक संकट पर काबू पाने के बाद हम दुबई पहुँच गए हैं और मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूँ। दुबई में उतरने के बाद जब हमने सुना कि हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद एक मिसाइल ने हवाई अड्डे पर हमला किया। खबर डरावनी थी और साथ ही दु: खद थी। अब दुबई आकर हम राहत महसूस कर पा रहे हैं।
बांग्लादेशी प्लेयर ने कहा कि मैं जहाँ भी खेलने जाता हूँ, तो कंडीशन अच्छी हो या बुरी हो, मेरा परिवार चिंतित होता है। अब पाकिस्तान के बारे में उन्होंने खबर सुनी। इसके बाद वे टेंशन में आ गए। गौरतलब है कि बांग्लादेश से अन्य प्लयेर नाहिद राणा भी थे।
नाहिद राणा काफी टेंशन में आ गए थे। इसे लेकर रिशद ने खुलासा किया कि मैं उसे तनावग्रस्त देखकर कहता था कि उम्मीद है हमारे साथ कुछ नहीं होगा। इसके बाद हम सुरक्षित रूप से दुबई पहुँच गए। विदेशी प्लेयर्स सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुशाल परेरा, डेविड विसे, टॉम करन आदि खिलाड़ी भयभीत थे।
मिचेल ने दुबई में उतरने के बाद रिशद को बताया कि वह फिर से कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। खासकर इस तरह के परिदृश्य में तो बिलकुल नहीं जाएंगे। वे सभी काफी डरे हुए थे। टॉम करन एयरपोर्ट पर गए, तो यह बंद था इसके बाद वह बच्चे की तरह रोने लगे। 2-2 लोग उनको संभालने में लग गए।
रिशद ने बताया कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कराची में पीएसएल के बाकी मैचों का आयोजन कराने के बारे में सोचा था, जब प्लेयर्स ने सुरक्षा को लेकर मुद्दा उठाया तो यह प्लान कैंसल कर दिया गया। हमारी चिंताएं जानने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications