क्या गौतम गंभीर बनना चाहते हैं टीम इंडिया का हेड कोच? चुप्पी तोड़ते हुए किया हैरान करने वाला खुलासा
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाने को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। गंभीर को मुख्य कोच बनाने के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह की इच्छा को लेकर भी खबरें आई थीं। इस बीच खुद गौतम गंभीर ने आगे आकर अपने मन की बात कही है।
कोच बनने को लेकर चल रही खबरों का गौतम गंभीर ने खण्डन नहीं किया। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि वह कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं। एक इवेंट के दौरान गौतम गंभीर को सवाल पूछा गया। उन्होंने टीम इंडिया का कोच बनने की इच्छा जताई।

गंभीर ने कहा कि मैं टीम इंडिया का कोच बनना पसंद करूंगा। आपकी नेशनल टीम को कोचिंग देने से बेहतर कोई अन्य सम्मान नहीं हो सकता है। जब आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो 140 करोड़ भारतीयों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। गंभीर ने कहा कि मैं भारत को वर्ल्ड कप नहीं दिला सकता लेकिन ये 140 करोड़ भारतीय जिताने में मदद करेंगे।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि अगर सभी हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू करें और हम उनका प्रतिनिधित्व करें, तो भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। सबसे अहम बात है निडर होकर खेलना। गौरतलब है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में केकेआर ने आईपीएल में खिताबी जीत दर्ज की है। केकेआर ने तीसरा ख़िताब हासिल किया है।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बतौर हेड कोच समाप्त हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का नया कोच चुना जाएगा। बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवदेन मांगे हैं। आवेदन के बाद आगे का प्रोसेस होना है। इसमें फ़िलहाल समय लग सकता है।
हाल ही में खबरें आई थी कि गौतम गंभीर के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बात की है और गंभीर देश के लिए काम करने को तैयार रहते हैं। इस वजह से उनको कोच बनाया जा सकता है। फ़िलहाल कोच की घोषणा करने में कोई जल्दीबाजी नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications