'WTC फाइनल में केएल राहुल खेलें बतौर विकेटकीपर', वसीम जाफर ने किया रवि शास्त्री की बात का समर्थन
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर खिलाने का विचार मुझे पसंद आया। WTC का फाइनल 7 जून से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 75 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले केएल राहुल अब अपने आलोचकों का मुंह बंद कर चुके हैं। लंबे समय से केएल राहुल का बल्ला शांत था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट मैच में राहुल खराब फॉर्म की वजह से ही प्लेइंग इलेवन से बाहर किए गए थे, लेकिन उन्हें वनडे टीम में जगह मिली और उन्होंने उस मौके को भुनाया। अब केएल राहुल की आलोचना की जगह तारीफ हो रही है। राहुल को लेकर अब कहा जा रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें बतौर विकेटकीपर खिलाया जाना चाहिए।
WTC फाइनल के लिए बेस्ट विकेटकीपर रहेंगे केएल- जाफर
केएल राहुल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खिलाए जाने की बात पहले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने की थी और अब वसीम जाफर ने इस मांग का समर्थन किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि WTC के फाइनल में केएल राहुल से विकेटकीपिंग कराने का विचार उन्हें काफी पसंद है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने केएस भरत को बतौर विकेटकीपर खिलाया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, इसलिए केएल राहुल की दावेदारी मजबूत हो रही है। बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून के बीच लंदन के ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा।
वसीम जाफर ने रवि शास्त्री की बात का किया समर्थन
केएल राहुल ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा है कि उन्हें जून में डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर खिलाने का विचार पसंद आया। हालांकि केएल राहुल की विकेटकीपिंग थोड़ी अलग हो सकती है, क्योंकि वो खिलाड़ी पीठ की समस्याओं से जूझता रहा है। जाफर ने कहा कि केएल राहुल अगर विकेटकीपिंग कर सकते हैं और पांच नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि वसीम जाफर से पहले रवि शास्त्री ने यह बात रखी थी कि केएल राहुल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए एक विकेटकीपर के रूप में रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications