हरभजन सिंह बोले- चयनकर्ताओं ने उस जोड़ी को क्यों तोड़ा, जो अच्छा प्रदर्शन कर रही थी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है, जिन्होंने पिछले टी20 विश्व कप के दाैरान उस जोड़ी को नहीं चुना था जो टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को टीम में नहीं चुना गया था, जोकि बहुत हैरानी भरा फैसला था क्योंकि दोनों ही गेंदबाज मिलकर बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए कामयाबी हासिल करते आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- द्रविड़ के चलते पाकिस्तान में नहीं बना था सचिन का दोहरा शतक, युवराज ने तोड़ी चुप्पी

हासिल कर चुके हैं फॉर्म
हालांकि, 2019 वनडे विश्व कप के बाद उनकी फॉर्म में थोड़ी गिरावट आई और बाद में उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। चहल और कुलदीप में से कोई भी टी20 विश्व कप 2021 में नहीं दिखा। फिर भी दो कलाई स्पिनरों ने आईपीएल 2022 में फॉर्म हासिल की है। चहल 10 मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं तो कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
Recommended Video

आपको 'कुलचा' को वापस लाना होगा
कई प्रशंसक और विशेषज्ञ चाहते हैं कि ये जोड़ी फिर से भारतीय टीम में मिलकर काम करें। हरभजन की भी यही राय है क्योंकि उन्होंने बीसीसीआई के चयनकर्ताओं पर पहले भी सवाल उठाया था। हरभजन ने ड्रीम सेट गो के लॉन्च इवेंट में कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं ने उस जोड़ी को क्यों तोड़ा जो भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। मेरा यह मानना है कि आपको 'कुलचा' को वापस लाना होगा। कुलदीप और युजवेंद्र टीम इंडिया के लिए शानदार रहे हैं। जब वे एक साथ खेले तो उन्होंने बीच के ओवरों में विकेट हासिल कर ब्रेक दिलाया है। चाहे वह टी20 हो, वनडे हो या कोई भी फाॅर्मेट, वे एक साथ खेले, एक साथ बहुत सफल भी रहे।"

दोनों गुणवत्ता वाले गेंदबाज
हरभजन ने आगे कहा, "उन्हें ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा होगा, जहां मैदान बड़े हैं और वे दोनों गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं। उनकी सोच हमेशा विकेट लेने की होती है।" बता दें कि इस साल का टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है जहां स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, भारत के पास रविंद्र जडेजा के रूप में एक बेहतरीन स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत की टीम कैसी दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications