होटल के अंदर रिकी पोंटिंग ने की तोड़फोड़, दिल्ली की हार नहीं कर पाए बर्दाश्त
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स के हाथों अंतिम ओवर में हाल मिली थी। इसी मैच में 'नो बाॅल' विवाद भी हुआ था, जिस कारण दिल्ली खेमा निराश दिखा था। ऊधर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उस समय टीम के साथ नहीं थे। उनके परिवार का एक सदस्य कोरोना पाॅजिटिव निकला था, जिस कारण उन्हें भी 5 दिन तक क्वारंटाइन में रहना पड़ा। पोंटिंग राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के दाैरान टीम के साथ नहीं थे। जब टीम हारी तो उन्हें होटल में अकेले काफी बुरा लगा था। पोंटिंग ने निराश होकर होटल के अंदर तोड़फोड़ भी की थी, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया।
यह भी पढ़ें- बुरे वक्त में ये शख्स बना था कुलदीप यादव का सहारा, बोला- तुम सभी 14 मैच खेलो

तोड़ दिए थे टीवी रिमोट
पोंटिंग अब फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन आखिरी मैच से दूर रहने के समय को याद करते हुए पोंटिंग ने कहा कि यह एक निराशाजनक अनुभव था, जब उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए आखिरी ओवर में हार गई थी। उन्हें इसका भी दुख है कि वो उस समय टीम के साथ नहीं थे और टीम को निर्देश देने में सक्षम नहीं हो सके। पोंटिग ने कहा कि उन्होंने अपनी निराशा को दूर करते हुए होटल के कमरे में कुछ टेलीविजन रिमोट तोड़ दिए। पोंटिंग ने कहा, "टीम के साथ फिर जुड़कर अच्छा लग रहा है, लेकिन पिछले मैच में टीम के साथ ना होना निराशा भरा था। मैंने 3-4 रिमोट कंट्रोल तोड़ दिए। पानी की 3 या 4 बोतल मैंने दीवार पर फेंक दी थी।''

वो समय काफी मुश्किल भरा रहता है
उन्होंने आगे कहा, ''जब आप कोच होने के बावजूद भी साइड पर हों और आप उन चीजों को नहीं संभाल पाते जो मैदान पर हो रही हों तो फिर वो समय काफी मुश्किल भरा रहता है।'' दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की, लेकिन फिर बीच में लय से भटकते दिखे। दिल्ली 7 मैचों में 4 हार चुकी है। पोंटिंग ने कहा कि उन्हें लगता है कि 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स पर 9 विकेट की शानदार जीत के बाद दिल्ली जीत की दौड़ में शामिल होगी, लेकिन वे राजस्थान रॉयल्स से 15 रन से हार गए। पोंटिंग के डग-आउट पर नहीं होने के कारण, ऋषभ पंत ने सहायक कोच प्रवीण आमरे को पिच पर भेज दिया था क्योंकि कमर से ऊपर जा रही फुलटॉस को मैदानी अंपायर ने नो बाॅल नहीं दिया था जिसका जमकर विरोध हुआ।

लगातार जीत दर्ज करना होगा
पोंटिंग ने कहा, "मैंने इस साल इसे कई बार कहा है कि हमारी टीम पूरे मैच में 36 या 37 ओवर में अच्छी खेलती है, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में चीजें बदल जाती हैं और इसी कारण हम निरंतर अच्छा प्रदर्शन करन से चूक जाते हैं। हम सीजन के पहले भाग में खुद को तैयार करते हैं, कोशिश करते हैं और चीजें बनाते हैं। लेकिन हमारा प्रदर्शन ऐसा रहा है कि एक मैच जीत गए तो एक मैच हार गए। इसलिए, हमें थोड़ा सी गति हासिल करना शुरू करना होगा। किंग्स के खिलाफ हमारी जीत के बाद, मुझे लगा कि हम लय पकड़ लेंगे, लेकिन हम फिर पिछला मैच हार गए। हम मैच के करीब ही थे। हम सभी को भरोसा करना है, हमें विश्वास करना है, हमें उत्साहित और सकारात्मक रहना है। और अगर हम हैं तो निश्चित रूप से हमारे लिए चीजें बदल जाएंगी।"












Click it and Unblock the Notifications