Rishabh Pant ने दुर्घटना के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया कब जड़ेंगे लम्बे-लम्बे छक्के
कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पन्त को सर्जरी से गुजरना पड़ा है, बीसीसीआई ने मुंबई में उनका इलाज कराया था, अब पन्त ने कुछ अहम बातें बताई हैं।

Rishabh Pant given fitness update: भयानक कार दुर्घटना के बाद भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इलाज और रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। पन्त को कई अहम टूर्नामेंटों से बाहर होना पड़ा है, इसमें उनका आईपीएल अभियान भी शामिल है। इसके अलावा यह भी सामने नहीं आया है कि पन्त कब तक पूरी तरह से ठीक होकर वापस मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। हर किसी को इंतजार है कि वह मैदान पर अपने धमाकेदार अंदाज में शॉट जड़ते हुए दिखाई दें। इस बीच पन्त ने अब रिकवरी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शायद एक्सीडेंट के बाद पहली बार उनकी तरफ से इस तरह का बयान सामने आया है।

रिकवरी को लेकर ऋषभ पन्त ने दिया अपडेट
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पन्त ने कहा कि मैं अब काफी बेहतर हूं और रिकवरी भी प्रोग्रेस पर है। उम्मीद है कि भगवान की कृपा और मेडिकल टीम के सपोर्ट से मैं जल्दी ही पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। पन्त ने यह भी कहा कि उन्होंने एक्सीडेंट के बाद जीवन का नजरिया भी सीखा है, सोचने का समय मिलता है। पन्त ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि मेरे पास-पास सब कुछ सकारात्मक और नकारात्मक है। मुझे अपने जीवन को देखने का एक फ्रेश नजरिया मिल गया है।

सबसे प्यारी चीज को करते हैं मिस
पन्त ने कहा कि मैं अपने जीवन को अच्छी तरह से जी रहा हूं और इसमें कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं जिनको हम अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में नजरअंदाज कर देते हैं। हर कोई आज कुछ हासिल करने के लिए मधि मेहनत करता है। हम उन छोटी चीजों को भूल जाते हैं जो हमको हर दिन ख़ुशी देती हैं। मेरा जीवन क्रिकेट के इर्द-गिर्द ही घूमता है, इसलिए यह बताना मुश्किल है कि मैं इस खेल को कितना मिस करता हूं। मैं अपने पैरों पर फिर से खड़ा होने का प्रयास कर रहा हूं। जिस चीज से मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, उसके लिए मैदान पर जाने का इंतजार नहीं कर सकता।

पन्त का रुटीन कुछ ऐसा रहता है
पन्त ने अपने रुटीन को लेकर कहा कि मैं सुबह उठकर अपना पहला फिजियोथेरेपी सेशन लेता हूं। इसके बाद मैं थोड़ा आराम करता हूं और अगले सेशन के लिए खुद को तैयार करता हूं। इसके बाद मैं अगला सेशन शुरू करता हूं और जितना दर्द ले सकता हूं, उस हिसाब से इसे करता हूं। दिन के अंत में शाम को मेरा अंतिम सेशन होता है। मैं धूप में भी बैठता हूं। यह पूरी प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी, जब तक कि मैं वापस खड़ा होकर चलने नहीं लग जाऊं।












Click it and Unblock the Notifications