'मैं अब काफी बेहतर गेंदबाज हूं, 10-12 साल तक भारत के लिए खेल सकता हूं'

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुने गए खलील अहमद को लगता है कि वह आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। खलील ने भारत के लिए साल 2018 में डेब्यू किया और हांगकांग के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन उनका मानना ​​है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इशांत शर्मा को गेस्ट बाॅक्स में देख फैंस हुए नाराज, बोले- यही देखना बाकी रह गया था

10-12 साल तक भारत के लिए खेल सकता हूं

10-12 साल तक भारत के लिए खेल सकता हूं

उनका मानना ​​है कि दर्शकों और प्रशंसकों को तेज गेंदबाज का बिल्कुल नया पक्ष दिखाई देगा। खलील ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "लाल और सफेद गेंद दोनों क्रिकेट में मैंने अपनी गेंदबाजी पर बहुत काम किया है। मैं अब बेहतर स्थिति में हूं। साथ ही मैं अब काफी बेहतर गेंदबाज हूं। मैं लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा हूं। इसके अलावा मैंने स्विंग गेंदबाजी पर बहुत काम किया है। मेरा मानना है कि मैं 10-12 साल तक भारत के लिए खेल सकता हूं और मैं खेलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पता है कि मैं कहां खड़ा हूं। मैं तैयार हूं। आप इस बार आईपीएल में और भविष्य में भारत के लिए एक अलग खलील देखेंगे।"

गेंद को भी स्विंग कर सकता हूं

गेंद को भी स्विंग कर सकता हूं

खलील को यह भी लगता है कि अगर उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका मिलता है तो वह लंबे समय तक भारतीय टीम में बने रह सकते हैं। खलील ने कहा, "मैं अभी केवल 24 साल का हूं और 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं गेंद को भी स्विंग कर सकता हूं। मुझे यकीन है कि मैं लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकता हूं। मुझे बस फिट और कॉन्फिडेंट रहने की जरूरत है। अगर मुझे मौका मिला तो आप एक अलग खलील अहमद को देखेंगे।"

खेल चुके हैं 4 सीजन

खेल चुके हैं 4 सीजन

11 वनडे मैचों में 15 और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 13 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। दिल्ली द्वारा चुने जाने से पहले, खलील ने लीग में चार सीजन के लिए हैदराबाद फ्रैंचाइजी की ओर से रोल निभाया। नई फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले मैच में, 24 वर्षीय खलील ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर तिलक वर्मा और टिम डेविड के रूप में दो विकेट हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+