Hurricane Beryl UPDATES: 'बेरिल' ने मचाई बारबाडोस में जबरदस्त तबाही, अब टीम इंडिया कब आएगी भारत?
Barbados Storm: टी20 विश्वकप जीतने के बाद देश का हर नागरिक टीम इंडिया की वतन वापसी का इंतजार कर रहा है लेकिन बारबाडोस में इस वक्त मौसम बिगड़ा हुआ है, वहां बेरिल तूफान ने तबाही मचा रखी है जिसकी वजह से एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है तो वहीं सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल पैदा हो गया है।
तेज हवाओं ने सारी गतिविधियां रोक रखी हैं और इसी वजह से टीम इंडिया भी वहां फंस गई है।इस बारे में सोमवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मीडिया से कहा कि 'आप लोगों की तरह हम भी यहां फंसे हुए हैं।'

पहले हमें यह देखना है कि खिलाड़ियों और बाकी सबको यहां से किस तरह सुरक्षित निकाला जाए।' मीडिया रिपोर्ट के मुतााबिक टीम इंडिया बारबाडोस के होटल हिल्टन में है और वो आज चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगें।
'अगले 6 से 12 घंटों में एयरपोर्ट चालू हो जाएगा'
बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने उम्मीद जताई है कि 'अगले 6 से 12 घंटों में एयरपोर्ट चालू हो जाएगा और तूफान थम जाएगा, मैं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम तत्काल सामान्य परिचालन फिर से शुरू करना चाहते हैं।'अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया जल्द ही भारत आ सकती है।
बारबाडोस तूफान बेरिल तूफान की गिरफ्त में है
आपको बता दें कि सोमवार से ही बारबाडोस तूफान बेरिल तूफान की गिरफ्त में है। करीब तीन लाख की आबादी वाला इस देश में लॉकडाउन जैसी स्थति पैदा हो गई है। बेरिल तूफान के चलते बारबाडोस में तेज हवाएं चल रही हैं और लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर तो बिजली सेवा भी प्रभावित है, फिलहाल टीम इंडिया पूरी तरह से सुरक्षित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया दिल्ली लैंड करने के बाद सीधे पीएम मोदी से मिलेगी।
दक्षिण-पूर्वी कैरीबियाई क्षेत्र में काफी शक्तिशाली हो गया
मालूम हो कि तूफान बेरिल दक्षिण-पूर्वी कैरीबियाई क्षेत्र में काफी शक्तिशाली हो गया है, इसे मौसम वैज्ञानिकों ने काफी खतरनाक घोषित किया है। इस वक्त वहां 150 मील प्रति घंटे (240 किलोमीटर प्रति घंटे) की हवाएं चल रही हैं। लोगों के घरों की छतें उड़ गई हैं, रास्ते से पेड़ उखड़ गए हैं, आज से करीब ऐसी तबाही तब मची थी, जब इवान तूफान आया था।












Click it and Unblock the Notifications