रोहित शर्मा ने की तिलक वर्मा की तारीफ, युवा खिलाड़ी की रनों की भूख और परिपक्वता से कप्तान प्रभावित

तिलक वर्मा एक ऐसे युवा भारतीय क्रिकेटर हैं जो इस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल मचा रहे हैं। वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो सुंदर शॉट को खेलते हुए तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

वर्मा ने भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ करते हुए अपनी क्षमता की बानगी दिखाई है। उन्होंने पहले टी20 में टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाया, दूसरे में अर्धशतक लगाया और तीसरे में भी 49 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Tilak Verma Impressed Rohit Sharma

वर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम के नियमित सदस्य भी हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्मा को भारतीय क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और उन्हें लंबा और सफल करियर बनाने का पक्का दावेदार माना जा रहा है।

हैदराबाद के इस बल्लेबाज का मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा से खास लगाव है। उन्होंने दूसरे टी20 मैच में जैसे ही अर्धशतक पूरा किया तो रोहित की बेटी समायरा के लिए सेलिब्रेशन समर्पित किया। वर्मा को आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। तब से लेकर अब तक वे रोहित के चहेते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने भी तिलक वर्मा के बारे में बात करते हुए पीटीआई से कहा है, "तिलक वर्मा बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उसके पास रनों के लिए भूख मौजूद है, जो सबसे महत्वपूर्ण चीज है, वह काफी मैच्योर भी है।"

ये भी पढ़ें- '50 रन उपलब्धि नहीं होते', हार्दिक को 'मतलबी' कहने वालों को हर्षा भोगले का जवाब, मिला डिविलियर्स का भी साथ

रोहित ने आगे कहा, "मैं जब भी उससे बात करता हूं, तो लगता है कि उसे पता है कि वो कब शॉट को हिट करना चाहता है और उसे क्या करने की जरूरत है।"

वर्मा एक शांत व्यक्ति भी हैं जो दबाव में अच्छा खेलते हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी साधारण रही है जो उनके पांव जमीन पर टिकाए रखने में मदद करती है। वर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी दो मैचों में देखने पर नजर रहेंगी। फिलहाल टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+