'50 रन उपलब्धि नहीं होते', हार्दिक को 'मतलबी' कहने वालों को हर्षा भोगले का जवाब, मिला डिविलियर्स का भी साथ

Hardik Pandya and Tilak Verma 50 controversy: भारत के क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले को टी20 क्रिकेट में व्यक्तिगत उपलब्धियों के पीछे भागने की ललक उजागर करने और इसकी आलोचना करने पर दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेट एबी डिविलियर्स का साथ मिला है।

असल में ताजा मामला भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच का है, जहां पर भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या की इस बात पर जमकर आलोचना हुई कि उन्होंने युवा तिलक वर्मा को, जो उस समय 49 रनों पर खेल रहे थे, अर्धशतक बनाने का मौका ना देकर खुद ही विजयी छक्का जड़ दिया।

Harsha Bhogle and AB de Villiers back Hardik Pandya

अगर हार्दिक यह मौका तिलक को देते तो ये उनका सीरीज में बैक टू बैक दूसरा पचासा होता। तिलक अंत में 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 8 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया की पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद जीत के साथ वापसी हुई।

हालांकि, जीत के बावजूद पांड्या के फैसले पर विवाद का सामना करना पड़ा। जैसे ही खेल समाप्त हो रहा था, वर्मा 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और भारत को जीत के लिए केवल दो रन चाहिए थे। ऐसे में जब पांड्या ने छक्का लगाकर गेम को खत्म कर दिया तो सोशल मीडिया पर उनको मतलबी भी कहा गया।

ये भी पढ़ें- आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख बदली, होटल रूम बुक करने वालों के सामने नई चुनौती

लेकिन हर्षा भोगले के लिए यह आलोचना बिल्कुल बेतुकी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, "मैं तिलक वर्मा के 50 से चूकने के बारे में चर्चा से हैरान हूं। यह कोई मील का पत्थर नहीं है, वास्तव में टी20 क्रिकेट में शतक (जो दुर्लभ है) के अलावा कोई माइलस्टोन नहीं है। हम टीम के खेल में व्यक्तिगत उपलब्धि से बहुत अधिक ग्रस्त हैं। मेरा मानना ​​है कि टी20 क्रिकेट में व्यक्तिगत रिकॉर्ड में 50 नहीं होने चाहिए। आपने कितनी तेजी से पर्याप्त रन बनाए हैं (औसत और गति), बस वही मायने रखता है।"

इस पर एबी डिविलियर्स ने रिप्लाई करते हुए भोगले को धन्यवाद दिया और कहा कि आखिर कोई तो इस बारे में बोला!

बता दें, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी हैरानी जताई थी कि हार्दिक ने 2.1 ओवर बचे थे तो जीत के छक्के लगाया। चोपड़ा ने हालांकि, कहा कि हार्दिक का छक्का टी20I टीम में वह कल्चर बनाने का एक संदेश हो सकता है जो वह टीम में लाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+