भारतीय टीम WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी? किन बड़ी टीमों को देनी होगी पटखनी

WTC Final Scenario Indian Team: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में दो बार जगह बनाई है। पहले और दूसरे सीजन फाइनल खेलने वाली टीम इंडिया को दोनों बार ही हार का सामना करना पड़ा है। यह तीसरा सीजन चल रहा है और भारतीय टीम की स्थिति इस समय अच्छी है।

धर्मशाला में इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में पराजित करने के बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। पिछले दो टेस्ट चैम्पियनशिप में फाइनल खेलने वाली टीम को पहली बार न्यूजीलैंड और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

indian team

इस बार भारतीय टीम के पास लगातार तीसरी बार फाइनल मैच खेलने का मौका है। देखना होगा कि इसका समीकरण कैसे बैठेगा और किस तरह टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय कर सकती है। भारतीय टीम को इसके लिए कुछ बड़ी टीमों से भिड़ना है।

भारत के पास कितने मैच और हैं

भारतीय टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के इस सीजन में फ़िलहाल 10 मुकाबले और बचे हुए हैं। इनमें 5 मैच घरेलू सरजमीं पर खेले जाएंगे और 5 मैच विदेशी धरती पर होंगे। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ घर में 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सबसे अहम सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 5 टेस्ट खेलेगी। इस तरह भारतीय टीम के पास अभी 3 सीरीज है।

भारत को कितने मैच जीतने होंगे

टीम इंडिया को फाइनल में सफ़र तय करने के लिए अभी की स्थिति देखते हुए 50 फीसदी मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। अगर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को टीम इंडिया 5 मैचों में पराजित कर देती है, तो एक बार फिर से फाइनल खेलने का अपना पूरा हो जाएगा और फ़िलहाल तो ऐसा होना संभव है क्योंकि टीम इंडिया घरेलू मैदानों पर हर टीम को पटखनी देती आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+