रोहित शर्मा और विराट कोहली के नहीं होने से भारतीय टेस्ट टीम को होगा तगड़ा नुकसान! बदल जाएगी पूरी टीम?

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट से अनुपस्थिति भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने कई अहम मुकाबले जीतने में सफलता हासिल की थी। दूसरी तरफ विराट कोहली का अनुभव और उनकी बल्लेबाजी ने टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकालने का काम किया है।

टीम को खलेगी रोहित-कोहली की कमी (Rohit Sharma and Virat Kohli)

हालांकि, इन दिग्गजों की अनुपस्थिति युवा खिलाड़ियों के लिए एक अवसर भी हो सकती है, लेकिन यह चुनौतीपूर्ण होगा। भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन उनकी मानसिकता और अनुभव को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि वे कोहली और रोहित की कमी को पूरी तरह से भर पाएंगे। टीम को नए कप्तान और संयोजन के साथ एक नई दिशा में बढ़ने की आवश्यकता होगी, ताकि उनका संतुलन और मनोबल मजबूत बना रहे।

Rohit Sharma 1

बल्लेबाजी में हो सकती है समस्या

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाहर होने से भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर और मिडल ऑर्डर अनुभवहीन दिखाई दे रहा है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, सरफराज खान और श्रेयस अय्यर जैसे युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब नियमित खेलने का मौका पा सकते हैं। हालांकि, इन खिलाड़ियों के पास रोहित और कोहली जैसा अनुभव नहीं है, जो टेस्ट क्रिकेट में लंबे और कठिन संघर्षपूर्ण मैचों में अहम भूमिका निभाते थे।

टीम को नए कप्तान की तलाश

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा नेतृत्व संकट बन सकती है। रोहित शर्मा ने अपने नेतृत्व में कई सफलताएं प्राप्त की हैं, जबकि विराट कोहली ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीतने में कोहली का बड़ा योगदान रहा था। इन दोनों के बिना टीम को एक बेहतर कप्तान की आवश्यकता होगी। मडिया रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बना सकती है।

देखने को मिल सकते हैं बड़े बदलाव

दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया (SENA) जैसी कठिन परिस्थितियों में टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। साई सुदर्शन के सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित की जगह लेने की संभावना है क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2025 सीज़न के दौरान 11 पारियों में 509 रन बनाकर अपनी योग्यता साबित की थी। वहीं मिडल ऑर्डर में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+