T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में हारकर भी मालामाल हुआ साउथ अफ्रीका, एडेन मार्करम की टीम पर जमकर हुई धनवर्षा
IND vs SA Final: रोहित शर्मा की बेहतरीन कप्तानी की बदौलत भारत का 11 साल का वैश्विक खिताब जीतने का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम ने 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आइए जानते हैं इस दर्दनाक हार के बाद दक्षिण अफ्रीका को कितनी प्राइज मनी मिली?
वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीम को कितने पैसे मिले?
टी20 विश्व कप उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में मामूली अंतर से हारने के बाद 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.67 करोड़ रुपये) की राशि मिली है, जबकि फाइनल की विजेता टीम इंडिया को टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा $2.45 मिलियन (लगभग 20.42 करोड़ रुपये) की राशि मिली।

सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को क्या मिला?
इसके अलावा सेमीफाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली इंग्लैंड और अफगानिस्तान दोनों को 787,500 डॉलर (लगभग 6.56 करोड़ रुपये) मिले हैं।
इन टीमों को भी मिली प्राइज मनी
इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने वाली सभी 20 टीमों के लिए भी कुछ न कुछ प्राइज मनी दी गई है। पॉइंट्स टेबल के हिसाब से 9वें से लेकर 12वें नंबर पर रहने वाली टीमों को करीब 2.06 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। जबकि, 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1.87 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs SA: वर्ल्ड कप में हार के बाद पत्नी की बाहों में खूब रोए डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन भी नहीं रोक पाए आंसू
किसे चुना गया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
टी20 विश्व कप 2024 के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विराट कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे और सूर्यकुमार यादव ने स्मार्ट कैच ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।












Click it and Unblock the Notifications