IND vs SA: वर्ल्ड कप में हार के बाद पत्नी की बाहों में खूब रोए डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन भी नहीं रोक पाए आंसू
IND vs SA Final: केंसिंग्टन ओवल में 29 जून को जो कुछ भी हुआ वो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नो में दर्ज हो चुका है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एक समय पर ऐसा लग रहा था कि ट्रॉफी हाथ से निकल रही है, लेकिन करोड़ों भारतीयों की दुआ और रोहित शर्मा की सेना ने जिस तरह आखिरी पांच ओवर में पासा पलटा, उसकी शायद ही किसी क्रिकेट प्रेमी को उम्मीद थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल का खिताब जीतने के बाद आंसू दोनों तरफ थे, लेकिन जज्बात अलग थे।
दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 साल बाद टी-20 विश्व कप भारत की झोली में डाल दिया, तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के खेमे में सन्नाटा पसर गया। साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार किसी फाइनल मुकाबले में पहुंची थी, लेकिन भारत से मिली शिकस्त ने उनका दिल तोड़ा दिया।

मैदान पर ही छलके आंसू
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने आखिर तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वे जीतने में सफल नहीं हो सके। भारत से हार के बाद मैदान पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में खिलाड़ियों को रोते हुए देखा जा सकता है। हेनरिक क्लासेन की एक तस्वीर में उन्हें आंसू बहाते देखा जा सकता है।
इसी तरह साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर भी हार के बाद काफी निराश नजर आए। मिलर को अपनी पत्नी के गले लगकर रोते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मिलर की वाइफ को उन्हें ढांढस बंधाते हुए देखा गया था। कप्तान एडन मार्करम भी उदास नजर आए। एक तरह से पूऱी टीम मानो टूट गई हो। अलग-अलग तस्वीरों में उन्हें मैदान में नम आंखों के साथ देखा जा सकता है।
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने हार के बाद कहा कि, 'इस हार से बहुत अधिक निराश हूं और वास्तव में बेहतरीन अभियान के बाद काफी दुःख हुआ लेकिन ईमानदारी से कहूं तो काफी गर्व है। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन ये एक ऐसा टारगेट था, जिसे हासिल किया जा सकता था।'
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा को किया Video कॉल? फूट-फूटकर रोया टीम इंडिया का हीरो!
उन्होंने आगे कहा कि, 'अच्छी बलेबाजी की अंत तक टिके रहे लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके। आखिर गेंद तक मैच कभी समाप्त नहीं होता है। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी, सम्मानीय हैं और हम लड़कर हारे हैं, जिससे मुझे भी टीम पर गर्व है।'












Click it and Unblock the Notifications