KKR vs MI: केकेआर और मुंबई के मैच में ओवर्स की कटौती, जानिए कितने ओवरों का होगा मुकाबला
KKR vs MI Match Overs Update: आईपीएल में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला काफी अहम है लेकिन बारिश ने मामला खराब कर दिया। टॉस के समय बारिश के कारण निर्धारित टाइम पर खेल नहीं हुआ और काफी देर तक बारिश का खलल देखने को मिला। इसके बाद नया समय निर्धारित करना पड़ा।
ग्राउंड का इंस्पेक्शन करने के बाद फैसला लिया गया कि 9 बजे मुकाबले का टॉस कराया जाएगा। काफी समय खराब होने के बाद यह फैसला भी लिया गया कि ओवरों में कमी करते हुए मुकाबले का आयोजन कराया जाएगा। इस बारे में फैसले की जानकारी भी दी गई।

दोनों ही टीमों के ओवर काटे गए हैं और मैच अब 16-16 ओवर का कर दिया गया है। इसके अलावा मुकाबले को शुरू करने का समय भी 9 बजकर 15 मिनट कर दिया गया है। सामान्यतः इस समय तक एक टीम की पहली पारी समाप्त हो जाती है। समय काफी बर्बाद हुआ है।
केकेआर के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है। इस मैच में अगर केकेआर को जीत मिलती है, तो प्लेऑफ़ का रास्ता साफ़ हो जाएगा। केकेआर के पास कुल 18 अंक हो जाएंगे। अभी तक प्लेऑफ़ की एक भी टीम का निर्धारण नहीं हो पाया है। केकेआर पहली टीम बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications