IPL Auction 2025: कितने स्लॉट अब भी हैं आईपीएल टीमों के पास खाली? क्या हो पाएगा कम पैसे में काम

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी के पहले दिन बड़े प्लेयर्स के ऊपर जमकर बोली लगी और धमाका देखने को मिला। पैसों की बारिश के चलते पहले दिन उतने ज्यादा प्लेयर्स नहीं बिके, जितनी उम्मीद की गई थी। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर आदि खिलाड़ी मालामाल हो गए।

नीलामी में कुल 204 प्लेयर्स बिकने हैं लेकिन पहले दिन के ऑक्शन में आधा आंकड़ा भी पूरा नहीं हुआ। कुल 72 प्लेयर्स के ऊपर बोली लगी और उनमें कैप्ड और अनकैप्ड का मिश्रण रहा है। आज दूसरे दिन की नीलामी है और सभी स्लॉट भी भरने हैं। कई टीमों के पास पैसे कम हैं और स्लॉट ज्यादा हैं।

ipl auction 2025

जहाँ तक कुल खाली स्लॉट की बात की जाए, तो 132 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है। अलग-अलग सेट से बोली शुरू होगी। कल की तरह आज भी कुछ इंटरनेशनल क्रिकेटर पहले सेट में आएंगे। कल कुछ प्लेयर्स अनसोल्ड गए थे, उनके ऊपर भी आज बोली लगने के आसार हैं।

डेविड वॉर्नर, देवदत्त पडीक्कल जैसे प्लेयर्स अनसोल्ड रहे थे। उनको शायद बेस प्राइस में खरीदा जा सकता है। पहले दिन पैसे बचाने के लिए उनके लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। अब पूरा मामला साफ़ होने के बाद बचे हुए पैसों का उपयोग किया जा सकता है लेकिन स्लॉट भी काफी भरने बाकी हैं।

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के पास 16-16 प्लेयर्स के लिए स्लॉट बचे हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 14 खिलाड़ी खरीदने के लिए स्लॉट बचे हैं। पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 13-13 प्लेयर्स के लिए स्लॉट बचे हैं।दिल्ली, केकेआर और हैदराबाद के पास 12-12 प्लेयर्स के लिए स्लॉट बचे हुए हैं।

आरसीबी के पास सबसे ज्यादा रकम अब भी बाकी है। पर्स में 30 करोड़ से ज्यादा राशि है। मुंबई इंडियंस के पर्स में 26 करोड़ से ज्यादा की राशि बची हुई है। पंजाब किंग्स के पास 22 करोड़ से ज्यादा रकम है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास सबसे कम रकम है। उनके पास 5 करोड़ रुपये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+